महिला के पेट से निकला 15 किलो का ‘Tumor’

मुंबई के पास वसई के हॉस्पिटल में डॉक्टर्स को बड़ी सफलता मिली है। इस हॉस्पिटल में डॉक्टर्स ने एक 55 वर्षीय महिला के पेट से 15 किलो का Tumor निकाला है। डॉक्टर्स ने इस Tumor को जांच के लिए मुंबई के टाटा हॉस्पिटल में भेज दिया है।

एक महिला को काफी दिन से पेट फूलने, पेट में सूजन और भूख ना लगने की परेशानी हो रही थी जिसके बाद उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। परेशानी बढ़ने की वजह से इस महिला ने डॉक्टर्स से संपर्क किया। जांच में डॉक्टर्स को पता चला की पेट में किडनी के पास एक बड़ी गांठ है जो एक बड़ा Tumor हो सकता है। डॉक्टरों ने इस गांठ को निकालने के लिए ऑपरेशन करने का फैसला लिया।

इस ऑपरेशन करने के लिए 5 डॉक्टरों की टीम बनाई गई। ऑपरेशन का दिन निर्धारित किया गया और करीब 7 घंटे के ऑपरेशन के बाद इस Tumor को निकाला गया। इस Tumor का वजन करने पर पता चला की उसका वजन 15 किलो है। किसी महिला के पेट के अंदर 15 किलो के Tumor होने की वजह से डॉक्टर भी हैरान थे। फिलहाल इतना बड़ा Tumor पेट के अंदर कैसे बना, इसकी जांच के लिए इस Tumor को मुंबई के टाटा हॉस्पिटल में उसे भेज दिया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1