Rule Changes from 1 July: आगामी 1 जुलाई 2022 से कई नियमों में बदलाव (Rule Changes) होने जा रहा है और इसका सीधा असर ग्राहकों पर पड़ेगा। जुलाई की पहली तारीख से रसोई गैस के दाम (LPG Price), आधार पैन लिंक (Aadhaar PAN link), क्रिप्टोकरेंसी पर टीडीएस (Cryptocurrency TDS) में बदलाव के साथ कुछ और जरूरी बदलाव होने जा रहे हैं, जिनके बारे में जान लेना आपके लिए जरूरी है।
रसोई गैस की कीमत (LPG Price)
हम जानते हैं कि हर महीने की पहली तारीख को घरेलू और कमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमत में बदलाव होता है। पेट्रोलियम क्षेत्र की कंपनियां प्रत्येक महीने की एक तारीख को एलपीजी की कीमत तय करती हैं। खबरों की मानें, तो 1 जुलाई से रसोई गैस की कीमत बढ़ सकती है।
आधार पैन लिंक (Aadhaar PAN Link)
सरकार ने आधार से पैन को लिंक (Aadhaar PAN Link)करने को लेकर पहले से अलर्ट जारी कर दिया है। 30 जून को आधार पैन लिंक (Aadhaar PAN Link) करने की आखिरी तारीख है। अगर आपने अब तक आधार से पैन को लिंक नहीं कराया है, तो फौरन करा लें। वरना 30 जून के बाद आपको परेशानी हो सकती है। आपका पैन कार्ड ब्लॉक हो सकता है और जुर्माना भी लग सकता है।
डीमैट अकाउंट की केवाईसी (Demat Account KYC)
यह खबर शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए खास है। अगर आप भी शेयर मार्केट से जुड़े हैं और आपके पास भी डीमैट अकाउंट है, तो 30 जून से पहले अपने अकाउंट को केवाईसी अपडेट कर लें। अगर आपने अब तक केवाईसी नहीं कराया है, तो आपका खाता अस्थाई रूप से बंद किया जा सकता है।
क्रिप्टोकरेंसी पर टीडीएस (TDS on Cryptocurrency)
1 जुलाई, 2022 से सभी क्रिप्टो के ट्रांजैक्शन पर 1% टीडीएस का भुगतान करना होगा, चाहे वह फायदे में बेचा गया हो या नुकसान में। क्रिप्टो में निवेश पर टीडीएस लगाने से सरकार क्रिप्टोकरेंसी में लेनदेन के ठिकानों का पता लगा सकेगी। वित्त वर्ष 2022-23 से क्रिप्टोकरेंसी से होनेवाली इनकम पर 30% टैपिटल गेन टैक्स भी लगाया गया है।
होम लोन ईएमआई (Home Loan EMI)
जुलाई 2022 से उन होमलोन ग्राहकों की ईएमआई (Home Loan EMI) महंगी हो जाएगी, जिनके होमलोन के रीसेट डेट 1 जुलाई, 2022 है आरबीआई के रेपो रेट बढ़ाने के बाद सभी बैंकों और हाउसिंग फाइनेंस कंपनी ने होमलोन महंगा कर दिया है। 20 साल के लिए 20 लाख रुपये के होम लोन पर 7.25 फीसदी ब्याज दर से जो 15,808 रुपये ईएमआई चुका रहे थे, अब उन्हें होम लोन पर ब्याज दरों में आधे फीसदी की बढ़ोतरी के बाद 7.75 फीसदी ब्याज दर के हिसाब से 16,419 रुपये ईएमआई देनी होगा।

