Nakshatra Gochar

रक्षाबंधन के बाद बदलेगी बुध की चाल, इन-इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, बनेंगे धन लाभ के योग

पंचांग अनुसार बुध देव रक्षाबंधन के अगले दिन यानी 29 अगस्त को शुक्र के पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। तो वहीं 31 अगस्त को सूर्य देव भी इस नक्षत्र में आ जायेंगे। बुध ग्रह का इस नक्षत्र में आना मुख्य रूप से 4 राशियों के लिए शुभ और फलदायी साबित होगा। इन राशियों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी और करियर में कई सुनहरे अवसर प्राप्त होने के योग बनेंगे। चलिए जान लेते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

मेष राशि (Aries)
मेष राशि वालों के लिए बुध का नक्षत्र गोचर फलदायी साबित होगा। आय के नए स्रोत खुलेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। व्यापार में बड़ी डील्स फाइनल हो सकती है। अटका धन प्राप्त होने की उम्मीद है। धन-धान्य में वृद्धि होगी। वाहन सुख की प्राप्ति होने के संकेत हैं।

मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि वालों के लिए बुध का नक्षत्र गोचर फलदायी साबित होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगी। अचानक से धन की प्राप्ति के रास्ते खुलेंगे। करियर में अच्छी ग्रोथ देखने को मिलेगी और नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती है। नौकरी में प्रमोशन और मनचाही नौकरी मिलने के भी संकेत हैं।

तुला राशि (Libra)
तुला राशि वालों के लिए बुध का गोचर भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि करने वाला साबित होगा। व्यापार में धन लाभ के योग बन रहे हैं और निवेश से भी अच्छा पैसा प्राप्त कर सकते हैं। इस दौरान आपको किसी काम में बड़ी सफलता मिल सकती है। अटके हुए काम बनने शुरू हो जायेंगे।

धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि वालों के लिए बुध का नक्षत्र गोचर लाभकारी साबित होगा। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपके लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। यात्रा से लाभ मिलने के संकेत हैं। नई नौकरी का ऑफर आ सकता है।

बुध को मजबूत करने के उपाय
बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए प्रतिदिन भगवान गणेश की पूजा करें और हर बुधवार को हरी मूंग की दाल, हरी सब्जियां या हरे वस्त्रों का दान जरूर करें। साथ ही नियमित रूप से “ॐ बुं बुधाय नमः” मंत्र का जाप करें। साथ ही भगवान गणेश को दुर्वा चढ़ाएं। इसके अलावा बुधवार को गाय को हरा चारा या पालक खिलाएं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1