पटना में भीषण गर्मी और लू के बढ़ते खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. पटना के जिलाधिकारी सह दंडाधिकारी डॉ. त्यागराजन ने कक्षा 5 तक के सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है. इसके तहत कक्षा 5 तक के सभी विद्यालय 15 जून से 20 जून तक बंद रहेंगे.
वहीं कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों के लिए शैक्षणिक गतिविधियां सुबह 10:30 बजे तक ही संचालित की जाएंगी. प्रशासन ने यह निर्णय बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है.

