Lord Vishnu

देवशयनी एकादशी के दिन जरूर करें ये उपाय, आर्थिक तंगी से लेकर शादी और नौकरी की समस्या होगी दूर!

आषाढ़ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को देवशयनी एकादशी व्रत करने का विधान है। देवशयनी एकादशी को ‘हरिशयनी’, ‘योगनिद्रा’, ‘पद्मनाभा’एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि आज से भगवान श्री विष्णु विश्राम के लिए क्षीर सागर में चले जाते है और पूरे चार महीनों तक वहीं पर रहते हैं। भगवान श्री हरि के शयनकाल के इन चार महीनों को चातुर्मास के नाम से जाना जाता है। इन चार महीनों में श्रावण, भाद्रपद, आश्विन और कार्तिक मास शामिल हैं। चातुर्मास के आरंभ होने के साथ ही अगले चार महीनों तक शादी-ब्याह आदि सभी शुभ कार्य करना वर्जित हो जाता है। इसके साथ ही देवशयनी एकादशी के दिन इन खास उपायों को करने से व्यक्ति को समस्य परेशानियों का समाधान मिल जाता है।

देवशयनी एकादशी के दिन करें ये अचूक उपाय

अगर आप चाहते हैं कि आपका दांपत्य जीवन हमेशा सुखमय बना रहे तो रात को सोते समय अपने तकिए के नीचे एक तरफ एक कपूर की टिकिया और दूसरी तरफ सिंदूर की डिब्बी रख कर सोएं। अगले दिन सुबह जल्दी उठकर कपूर को घर के बाहर जला दें और सिंदूर को अपने इस्तेमाल में ले लें या मंदिर में दान कर दें।

कारोबार में मुनाफा के लिए

आज देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु जी के सामने घी का दीया जलाएं। इसके साथ ही नारायण को बेसन के लड्डू का भोग भी लगाएं। भोग लगाने के कुछ देर बाद उन लड्डूओं को प्रसाद के रूप में सबको बांट दें और थोड़ा-सा प्रसाद स्वयं भी ग्रहण करें। आज के दिन इस उपाय को करने से आपको कारोबार में जबरदस्त मुनाफा मिलेगा।

विवाह में आ रही बाधाएं दूर करने के लिए

अगर किसी कारणवश आपके मन पसंद विवाह में लंबे समय से अड़चनें आ रही हैं तो आज भगवान को प्रणाम करें और आसन बिछाकर बैठ जाएं। फिर भगवान विष्णु के मंत्र का 11 बार जाप करें। मंत्र है- ऊँ नमो भगवते नारायणाय। इस उपाय को करने मन पसंद विवाह में आ रही सारी अड़चनें जल्द ही दूर हो जाएंगी।

आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए

अगर आप अपने आर्थिक पक्ष को पहले की अपेक्षा और भी ज्यादा मजबूत करना चाहते हैं तो आज स्नान आदि के बाद पीले रंग के वस्त्र पहनें। अगर आपके पास पहनने के लिए कोई पीला वस्त्र नहीं है तो किसी भी रंग के वस्त्र पहन लें लेकिन अपने पास एक पीला रुमाल या कोई एक छोटा-सा पीले रंग का कपड़ा रख लें।

बच्चे का पढ़ाई में मन लगाने के लिए

अगर आपके बच्चे का पढ़ाई में मन नहीं लगता है, जिसके चलते वह परीक्षा में अच्छे अंक नहीं ला पा रहा है, तो आज स्नान आदि के बाद भगवान श्री विष्णु की धूप-दीप आदि से विधि-पूर्वक पूजा करें और उनका आशीर्वाद लें।

करियर में तरक्की के लिए

अपने करियर की बेहतरी के लिए, अपने आपको एक ऊँचे मुकाम तक ले जाने के लिए आज भगवान विष्णु को माखन, मिश्री का भोग लगाएं और श्री विष्णु की मूर्ति या तस्वीर के आगे बैठकर ‘ ऊँ नमो भगवते नारायणाय’ मंत्र का एक माला, यानी 108 बार जाप करें।

परीक्षा में सफलता पाने के लिए

अगर आप सरकारी नौकरी की परीक्षाओं की बहुत दिनों से तैयारी कर रहे हैं, लेकिन आपको सफलता नहीं मिल पा रही है, तो आज आप विष्णु भगवान को एक जटादार, पानी वाला नारियल अर्पित करें। उसे 20 मिनट बाद वहां से उठा लें और फोड़कर, उसकी गिरी निकालकर परिवार के सब सदस्यों में बांट दें और खुद भी खा लें। साथ ही उस नारियल में से निकले हुए पानी को भी प्रसाद के रूप में ग्रहण कर लें।

बच्चे के अच्छे स्वास्थ्य के लिए

अगर आपके बच्चे की तबीयत कुछ दिनों से ठीक नहीं चल रही है, तो अपने बच्चे के अच्छे स्वास्थ्य के लिए आज श्री हरि का नाम लेकर एक साबुत हल्दी की गांठ लेकर, पानी की सहायता से पीस लें। अब उस पिसी हुई हल्दी का टीका बच्चे के माथे और गर्दन के बींचो-बीच लगा दें।

पारिवारिक जीवन में खुशहाली के लिए

अपने पारिवारिक जीवन में खुशहाली लाना चाहते हैं, तो उसके लिए आज पीले ताजा फूलों की माला बनाकर भगवान विष्णु के मंदिर में चढ़ाएं। साथ ही भगवान को चंदन का तिलक भी लगाएं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1