Muzaffarpur

खेसारी लाल के कार्यक्रम में भगदड़! भीड़ पर बरसीं लाठियां, मंच पर चले जूते-चप्पल, लोगों को आई चोट

बिहार के मुजफ्फरपुर के गरहां स्थित अर्जुन बाबू पशु मेला इन दिनों किसी फिल्मी सेट से कम नहीं दिख रहा है। पहले महिला डांसरों के कार्यक्रम में हुई हाथापाई से हंगामा मचा और अब भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के शो में हालात बेकाबू हो गए।

बैरिकेडिंग टूटी, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
बुधवार शाम आयोजित कार्यक्रम में हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी। जैसे ही खेसारी लाल यादव का शो शुरू हुआ, मंच के करीब पहुंचने की होड़ में लोग आपस में भिड़ गए। धक्का-मुक्की इतनी बढ़ गई कि बैरिकेडिंग टूट गई और कई लोग एक-दूसरे पर गिरने लगे। देखते ही देखते मेला स्थल अफरा-तफरी में बदल गया। स्थिति बिगड़ती देख कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, जिससे वहां भगदड़ जैसे हालात बन गए। लोग इधर-उधर भागने लगे और पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

स्टेज पर जूते-चप्पल फेंकने लगे लोग
भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव जैसे ही मंच पर पहुंचे लोगों ने हूट‍िंग शुरू कर दी, और स्‍टेज पर जूते-चप्पल फेंकने लगे। लोग स्टेज की तरफ बढ़ने लगे। वे उसके साथ सेल्फी लेना चाहते थे। लेकिन मेला में तैनात प्राइवेट गार्ड ने लोगों को रोकने की कोशिश की तो दर्शकों और गार्ड्स के बीच मारपीट शुरू हो गई। लोगों ने मंच पर भी पत्थर फेंकना शूरू कर दिया। माहौल बिगड़ते देख खेसारी लाल यादव वहां से निकल गए।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो-

बताया जा रहा है कि लोग अपने पसंदीदा स्टार खेसारी लाल यादव की एक झलक पाने के लिए भारी संख्या में पहुंचे थे। लेकिन पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने के कारण हालात बिगड़ गए। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1