Tamil Nadu Election 2026

कैसे बनेगी तमिनाडु में TVK की सरकार? बहुमत से 10 सीटें दूर विजय,बहुमत के लिए चाहिए 118 सीटें

तमिलनाडु की राजनीति में इस बार बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. करीब छह दशक से जारी द्रविड़ दलों के दबदबे को तोड़ते हुए अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी, TVK 108 सीटें हासिल कर सबसे बड़ी पार्टी बनी है. पहली बार चुनाव लड़ने उतरी इस पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य की राजनीति में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है. हालांकि, इस बड़ी जीत के बावजूद टीवीके अपने दम पर सरकार बनाने के लिए जरूरी बहुमत से थोड़ा पीछे रह गई है.

बहुमत के लिए चाहिए 118 सीटें

234 सदस्यीय विधानसभा में स्पष्ट बहुमत के लिए 118 सीटों की जरूरत होती है, जबकि टीवीके फिलहाल 108 सीटों पर जीत हासिल की है. यानी पार्टी को बहुमत से अभी भी 10 सीटों की कमी है. वहीं,विजय ने दो सीटों (पेरंबूर और तिरुचि ईस्ट) से चुनाव जीता है. नियमों के अनुसार उन्हें एक सीट छोड़नी होगी, जिससे पार्टी की संख्या एक और कम हो जाएगी. इसके अलावा, सरकार बनने पर एक विधायक को स्पीकर बनाया जाएगा.

स्पीकर सामान्य स्थिति में मतदान नहीं करता, जिससे सदन में पार्टी की प्रभावी संख्या और घट जाती है. इन सभी समीकरणों को देखते हुए टीवीके को विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए कम से कम 12 अतिरिक्त विधायकों के समर्थन की जरूरत पड़ेगी. सामान्य बहुमत के आंकड़े से कुछ कम रह गई TVK सरकार बनाने के लिए तीन सिनारियो पर मंथन कर रही है.

ऑप्शन नंबर -1

DMK गठबंधन के छोटे दलों के साथ सरकार का गठन

TVK 108
कांग्रेस 5
लेफ्ट-4
IUML-2
VCK -2

ऑप्शन नंबर -2

DMK और AIDMK दोनों गठबंधन में से छोटे दलों को साथ लेकर सरकार का गठन
TVK 108
कांग्रेस 5
PMK 4
IUML 2
LEFT 4

सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस सहित दूसरे छोटे दलों के साथ गठबंधन पर मंथन कर रही TVK, सभी घटक दलों को मंत्रिमंडल में जगह देने पर भी विचार कर रही है. ताकि सामान्य बहुमत होने के बावजूद स्थिर सरकार बन सके.

ऑप्शन नंबर -3

गठबंधन के बाकी दलों को हटाकर सिर्फ AIADMK के समर्थन के साथ मजबूत सरकार का गठन
TVK -108
AIADMK-47

‘किंगमेकर’ बनेंगे छोटे दल और गठबंधन

छोटे दल और गठबंधन अब ‘किंगमेकर’ की भूमिका में आ गए हैं. चुनाव परिणामों के अनुसार, डीएमके गठबंधन को बिखरा हुआ जनादेश मिला है. कांग्रेस ने 6 सीटें जीती हैं, जबकि वाम दल सीपीआई और सीपीआई (एम) को 2-2 सीटें मिली हैं. इसके अलावा इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग और विदुथलाई चिरुथिगल काची जैसे दलों को भी प्रतिनिधित्व मिला है. वहीं, एआईएडीएमके गठबंधन भी सीमित संख्या में सीटें हासिल कर पाया है. इस गठबंधन में शामिल पीएमके और भाजपा जैसी पार्टियों ने कुछ सीटें जीती हैं. अगर टीवीके इन दलों में से कुछ का भी समर्थन हासिल कर लेती है, तो वह आसानी से बहुमत का आंकड़ा पार कर सकती है.

इधर, तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर जल्द ही सरकार गठन की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं. वे विजय को सरकार बनाने का दावा पेश करने और बहुमत साबित करने के लिए आमंत्रित कर सकते हैं या समर्थन पत्र दिखाने को कह सकते हैं. अगर टीवीके बहुमत साबित करने में असफल रहती है, तो राज्यपाल दूसरे सबसे बड़े दल डीएमके को मौका दे सकते हैं. अगर कोई भी दल सरकार बनाने में सफल नहीं होता, तो राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू हो सकता है और छह महीने के भीतर दोबारा चुनाव कराए जा सकते हैं.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1