Shiv Sena UBT Crisis: शिवसेना (UBT) संसदीय दल की बैठक में पार्टी सांसद राजाभाऊ प्रकाश वाजे ने कहा, “मुझे वजह नहीं पता, लेकिन बाकी सभी की तरह मुझे भी व्हिप मिला था. मैं बैठक में गया और अपने हस्ताक्षर किए. अब जो भी फ़ैसला होगा, वह पार्टी ही लेगी.” शिवसेना (UBT) के राज्यसभा सांसद संजय राउत के इस बयान पर कि जो सांसद पार्टी की बैठक में शामिल नहीं हुए, उन्हें कारण बताओ नोटिस (show-cause notice) भेजा जाएगा, उन्होंने कहा, “मुझे इस बारे में बिल्कुल भी जानकारी नहीं थी. परसों रात मुझे फ़ोन आने लगे कि मैं कहां हूं और क्या सांसद पार्टी से अलग हो गए हैं. ये फ़ोन पत्रकारों के थे. सुबह भी मुझे फ़ोन आने लगे, तब मुझे एहसास हुआ कि कुछ गड़बड़ है.”
बीजेपी पर प्रियंका चतुर्वेदी का निशाना
ऑपरेशन टाइगर पर शिवसेना(UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, “इतनी सत्ता की भूख और प्यार है कि आप संविधान को खराब कर दो, एजेंसी को अपनी मुट्ठी में कर लो. आप डर का माहौल बनाकर रखो. प्रजातंत्र के उसूलों को ताक पर रखो ये हमें डिफेंड करने की जरूरत नहीं है. डिफेंड भाजपा को करना पड़ेगा कि क्यों इस प्रकार के काम कर रहे हैं.”

