अगर IPL Playoffs में बरस पड़े बादल तो क्या होगा? ऐसे चुना जाएगा विजेता

आईपीएल 2026 का लीग चरण अब अपने आखिरी दौर में पहुंच चुका है। अब तक 58 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जबकि 24 मई को अंतिम लीग मैच होंगे। इसके बाद प्लेऑफ मुकाबलों की शुरुआत होगी। ऐसे में फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर प्लेऑफ मैचों के दौरान बारिश होती है तो क्या होगा। बीसीसीआई ने प्लेऑफ और फाइनल के लिए रिजर्व डे का प्रावधान रखा है, ताकि मुकाबले का नतीजा मैदान पर ही निकल सके। हालांकि अगर रिजर्व डे पर भी मैच पूरा नहीं हो पाता, तो फिर अंक तालिका में ऊपर रहने वाली टीम को आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है। फाइनल मैच रद्द होने की स्थिति में दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित करने का भी नियम मौजूद है।

क्वालीफायर और एक एलिमिनेटर के लिए नहीं होता है रिजर्व डे का प्रावधान
आईपीएल 2026 के प्लेऑफ मुकाबले 26 मई से शुरू होंगे। इस चरण में कुल चार मैच खेले जाते हैं, जिनमें दो क्वालीफायर, एक एलिमिनेटर और फाइनल शामिल है। फिलहाल बीसीसीआई या आईपीएल की ओर से क्वालीफायर और एलिमिनेटर मुकाबलों के लिए रिजर्व डे को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में माना जा रहा है कि इन तीन मैचों के लिए रिजर्व डे नहीं होगा। हालांकि फाइनल मुकाबले के लिए रिजर्व डे रखा गया है, ताकि बारिश जैसी स्थिति में भी चैंपियन का फैसला हो सके।

प्लेऑफ मैचों के लिए बढ़ाया जा सकता है मैच का टाइम, एक्स्ट्रा वक्त दिया जाएगा
क्वालीफायर और एलिमिनेटर मुकाबलों को उसी दिन पूरा कराने पर बीसीसीआई का खास जोर रहता है। इसी वजह से प्लेऑफ मैचों में लीग चरण की तुलना में अतिरिक्त समय रखा जाता है। बारिश की स्थिति में कटऑफ टाइम करीब 120 मिनट तक बढ़ाया जा सकता है, ताकि मुकाबला पूरा हो सके। बोर्ड की पहली कोशिश 20 ओवर का मैच कराने की होती है, लेकिन मौसम लगातार खराब रहने पर कम से कम 5 ओवर प्रति पारी का मुकाबला कराने का प्रयास किया जाता है।

बारिश ने नहीं होने दिया मैच तो ऊपर वाली टीम जाएगी आगे
अगर बारिश की वजह से अतिरिक्त समय मिलने के बाद भी मैच शुरू नहीं हो पाता और 5 ओवर प्रति पारी का मुकाबला कराना भी संभव नहीं होता, तो फैसला अंक तालिका के आधार पर लिया जाएगा। ऐसी स्थिति में प्वाइंट्स टेबल में ऊपर रहने वाली टीम को विजेता मानते हुए अगले दौर में पहुंचा दिया जाएगा। उदाहरण के तौर पर, क्वालीफायर-1 में अगर नंबर-1 और नंबर-2 टीम के बीच मुकाबला रद्द हो जाता है, तो टेबल टॉपर टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी।

आईपीएल फाइनल के लिए है रिजर्व डे

आईपीएल फाइनल के लिए रिजर्व डे का प्रावधान रखा गया है, ताकि बारिश की वजह से मुकाबला अधूरा न रहे। यदि मैच बीच में रुकता है, तो रिजर्व डे पर खेल वहीं से दोबारा शुरू किया जाता है जहां उसे रोका गया था, यानी मुकाबला नए सिरे से नहीं होता। हालांकि अगर रिजर्व डे पर भी बारिश के कारण मैच पूरा नहीं हो पाता, तो अंक तालिका में ऊपर रहने वाली टीम को विजेता घोषित किया जा सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1