वंदे भारत मिशन का चौथा चरण शुरू, 4.75 लाख से अधिक लोगों की हुई वतन वापसी

दुनियाभर में कोरोना वायरस महामारी की वजह से लागू हुए लॉकडाउन और करीब करीब हर देश की सील हुई सीमाओं की वजह से कई भारतीय दुनियां के अलग अलग देशों में फंसे रह गए थे। जिनकी मोदी सकरार ने वंदे भारत मिशन के तहत देशवापसी कराई थी। अब एक बार फिर से वंदेभारत मिशन के मद्देनजर विदेश में फंसे भारतीयों की वापसी के लिए वंदे भारत मिशन का चौथा चरण शुरू हो गया है। इस बारे में जानकारी देते हुए विदेश मंत्रालय ने कहा कि वंदे भारत मिशन के अंतर्गत चौथे चरण में हम 500 से अधिक उड़ानों का संचालन करेंगे। इसमें एअर इंडिया और निजी विमानन कंपनियां दोनों शामिल हैं। वंदे भारत मिशन के जरिए अब तक 4.75 लाख से अधिक लोगों को वतन वापस लाया गया है।

आपको बता दें 1 जुलाई तक, वतन वापसी के लिए दुनियाभर के कई देशों में फंसे 5,83,109 भारतीयों ने भारतीय दूतावासों में पंजीकरण कराया है। इस संख्या में से करीब 90,000 भारतीयों को जमीनी सीमा आव्रजन जांच चौकियों के जरिए नेपाल, भूटान और बांग्लादेश से वापस लाया गया था।

आपको बता दें वंदेभारत मिशन की शुरूआत मई में हुई थी। इस मिशन का पहला चरण 7 मई से 15 मई तक चला था। वहीं वंदेभारत मिशन के तहत वतन वापसी का दूसरा चरण 17 से 22 मई तक की समय अवधि रखी गई थी जिसे 10 जून तक के लिए आगे बढ़ा दिया गया था। वहीं इस मिशन के तीसरे चरण की शुरूआतआत 11 जून को हुई थी जो बीते 2 जुलाई तक चली। वहीं अब चौथे चरण की शुरूआत होने जा रही है। वंदे भारत मिशन के तहत सबसे ज्यादा केरल में 94,085 लोग आए. इसके बाद उत्तरप्रदेश, बिहार, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात और आंध्रप्रदेश में लोग लौटे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1