5 मिनट के वीडियो में 5 संदेश, PM मोदी के मैसेज में छिपे हैं बड़े अर्थ

कोरोना संकट और लॉकडाउन के बीच एक बार फिर PM नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया। PM मोदी ने शुक्रवार की सुबह 9 बजे करीब 5 मिनट का वीडियो संदेश जारी किया। इस दौरान उन्होंने कोरोना को हराने के लिए देश को रोशन करने की अपील की। 5 अप्रैल की रात 9 बजे पूरा देश 9 मिनट तक जगमग रहेगा। PM नरेंद्र मोदी देशवासियों को शुक्रवार को वीडियो संदेश के दौरान कहा कि उस प्रकाश में, उस रोशनी में, उस उजाले में, हम अपने मन में ये संकल्प करें कि हम अकेले नहीं हैं, कोई भी अकेला नहीं है ! 130 करोड़ देशवासी, एक ही संकल्प के साथ कृतसंकल्प हैं। 130 करोड़ देशवासियों के महासंकल्प को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है। 5 अप्रैल, रविवार को रात 9 बजे मैं आप सबके 9 मिनट चाहता हूं। घर की सभी लाइटें बंद करके, घर के दरवाजे पर या बालकनी में खड़े रहकर 9 मिनट के लिए मोमबत्ती, दीया, टॉर्च या मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाएं।

इस वीडियों संदेश के दौरान PM मोदी ने संस्कृत का श्लोक पढ़ा, उत्साहो बलवान् आर्य, न अस्ति उत्साह परम् बलम्। स उत्साहस्य लोकेषु, न किंचित् अपि दुर्लभम्॥ यानि हमारे उत्साह, हमारी भाव से बड़ी शक्ति दुनिया में कोई दूसरी नहीं है।

उत्साहो बलवान् आर्य, न अस्ति उत्साह परम् बलम्। स उत्साहस्य लोकेषु, न किंचित् अपि दुर्लभम्॥ यानि हमारे उत्साह, हमारी भाव से बड़ी शक्ति दुनिया में कोई दूसरी नहीं है।

PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस कोरोना संकट से जो अंधकार और अनिश्चितता पैदा हुई है, उसे समाप्त करके हमें उजाले और निश्चितता की तरफ बढ़ना है। इस अंधकारमय कोरोना संकट को पराजित करने के लिए, हमें प्रकाश के तेज को चारो दिशाओं में फैलाना है। PM नरेंद्र मोदी के वीडियो मैसेज में कई बड़े अर्थ छिपे हैं।

1) लोगों का हौसला बढ़ाना- वीडियो मैसेज के जरिए PM नरेंद्र मोदी ने लोगों की हौसला अफजाई की। उन्होंने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी के दौरान देशव्यापी लॉकडाउन को आज 9 दिन हो रहे हैं। इस दौरान आप सभी ने जिस प्रकार अनुशासन और सेवा भाव दोनों का परिचय दिया है वो अभूतपूर्व है। शासन प्रशासन और जनता ने इस स्थिति को अच्छे ढंग से संभालने का पूरा प्रयास किया है।

2) माहौल में सकारात्मकता लाना- दिन ब दिन कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। अब तक कोरोना मरीजों का आंकड़ा 2500 को पार कर गया है। पूरा देश चिंतित है। इस बीच PM नरेंद्र मोदी ने माहौल में सकारात्मकता लाने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि ये लॉकडाउन का समय जरूर है, हम अपने अपने घरों में जरूर हैं, लेकिन हम में से कोई अकेला नहीं है। 130 करोड़ देशवासियों की सामूहिक शक्ति हर व्यक्ति के साथ है, हर व्यक्ति का।

3) लॉकडाउन पर समर्थन जुटाना- कोरोना को लेकर लगाए गए लॉकडाउन का आज नौवां दिन है। लॉकडाउन के कारण गरीब-मजदूर समेत कई तबका परेशान हुआ है और कई जगह पर लोग लॉकडाउन का उल्लंघन भी कर रहे हैं, लेकिन अगर बड़े स्तर पर देखें तो लॉकडाउन सफल साबित हो रहा है। पीएम मोदी ने कहा भी कि आप सभी ने लॉकडाउन के दौरान जिस प्रकार अनुशासन और सेवा भाव दोनों का परिचय दिया है वो अभूतपूर्व है। आगे हमें इसे जारी रखना है।

4) उत्सव का माहौल क्रिएट करना- 22 मार्च को PM नरेंद्र मोदी की पहल पर पूरे प्रदेश में थाली और ताली पीटा गया था। कोरोना वॉरियर्स की हौसला अफजाई के लिए किए गए इस प्रयास की जमकर सराहना हुई थी। इसे लोगों ने उत्सव की तरह मनाया। अब कोरोना को पराजित करने के लिए देश में दीपावली जैसा माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है। दीपावली को बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व माना जाता है। 5 अप्रैल की रात 9 बजे को देशवासी मोमबत्ती, दीप या टॉर्च जलाकर कोरोना को हराने की संकल्प लेंगे।

5) दुनिया को देश की एकजुटता दिखाना- PM मोदी ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि आपने जिस प्रकार 22 मार्च रविवार के दिन कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले हर किसी का धन्यवाद किया वो भी आज सभी देशों के लिए एक मिसाल बन गया है। आज कई देश इसको दोहरा रहे हैं। 5 अप्रैल को चारों तरफ जब हर व्यक्ति एक-एक दीया जलाएगा, तब पूरे देश की एकजुटता दिखेगी। दिखेगा 130 करोड़ देशवासी, एक ही संकल्प के साथ कृतसंकल्प हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1