क्रिकेटर मनीष पांडेय ने आश्रिता शेट्टी संग रचाई शादी

इंडियन क्रिकेट टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज और कर्नाटक के कप्तान मनीष पांडे ने साउथ एक्ट्रेस आश्रिता शेट्टी के साथ 7 फेरे लिए हैं। मनीष और आश्रिता की मेहंदी से लेकर शादी तक की सभी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

इस न्यूलीमैरिड कपल की शादी का फैंस को काफी इंतजार था। इस खास मौके पर आश्रिता अपनी मेहंदी फंक्शन की कुछ खास तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी। मेहंदी पर आश्रिता ने येलो और लाइट ग्रीन कलर में खूबसूरत लहंगा पहना हुआ था।अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए हाथों में चूड़ी और कानों में बड़ी-बड़ी इयरिंग पहनी हुई थी।

जानकारी के अनुसार आश्रिता अपनी शादी के दिन दक्षिण भारतीय अंदाज में नजर आईं। उन्होंने महरून और गोल्डन रंग की कांजीवरम साड़ी पहनी हुई थी। जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।वहीं मनीष पांडे ने क्रीम कलर की शेरवानी पहने नजर आए थे। दोनों एक दूसरे के साथ बेहद खूबसूरत लग रहे थे।

इस खास मौके पर एक्ट्रेस आश्रिता शेट्टी को ‘बदरी की दुल्हनियां’ गाने पर डांस भी किया था। अगर हम इनके वर्क फ्रंट की बात करें तो 26 साल की आश्रिता शेट्टी साउथ की कई बड़ी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने इंद्रजीत, ओरू कन्नियुम, उड्डयम, एनएच 4 जैसी फिल्मों में काम किया है। वहीं मनीष पांडेय भी क्रिकेट जगत के जाने-माने चेहरे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1