झारखंड विधानसभा के तीसरे चरण के चुनाव के लिए मतदान अभी जारी है। इसमें राजधानी रांची की पांच समेत कुल 17 विधानसभा सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे से चल रहा है। मतदाताओं की लाइन सुबह से ही मतदान केंद्रों में लगी नजर आ रही है।
1 बजे तक 45.14% मतदान:
कोडरमा में 43.26%
बरकट्ठा-47.00%
बरही में 52.30%,
बड़कागांव में 44.32%,
रामगढ़ में 46.10%,
मांडू में 47.10%,
हजारीबाग में 39.00%,
सिमरिया में 49.58%,
धनवार में 48.64%,
गोमियां में 51.48%,
बेरमो में 45.04%,
ईचागढ़ में 56.01% ,
सिल्ली में 54.52%,
खिजरी में 52.49%,
रांची में 30.61%,
हटिया में 33.25%
कांके में 41.35%
विधानसभा सीटों पर दोपहर तीन बजे तक वोट पड़ेंगे। तीसरे चरण में राज्य के आठ जिलों में मतदान हो रहा है।