गुजरात के तटीय इलाकों में चक्रवाती तूफान का खतरा मंडरा रहा है। सेटेलाइट से मिली तस्वीरों ने हर किसी को हैरत में डाल दिया है। तस्वीरों में साइक्लोन ‘क्यार’ और साइक्लोन ‘महा’ को एक साथ देखा जा सकता है। अरब सागर में उठने वाला चक्रवाती तूफान 6 नवंबर को गुजरात के तट से टकरा सकता है। मौसम विशेषज्ञों की अनुसार साइक्लोन ‘क्यार’ अब डीप डिप्रेशन की और है, जबकि साइक्लोन ‘महा’ सीवियर साइक्लोन बनने को तैयार है। मौसम विभाग के मुताबिक साइक्लोन ‘महा’ 5 तारीख की रात को रिकर्व होकर 6 तारीख को गुजरात तट से टकरा सकता है। हालांकि अगले दो दिन मैं साइक्लोन की सही स्थिति जानने को मिलेगी। अरब सागर में उठे चक्रवाती तूफान ‘महा’ के गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने का अनुमान है। इसके प्रभाव के चलते लक्षद्वीप में भारी बारिश होने का अनुमान है, जिसके मद्देनजर मौसम विभाग ने लक्षद्वीप को “रेड मैसेज” जारी किया है। क्षेत्रीय चक्रवात चेतावनी केन्द्र के निदेशक एस बालाचन्द्रन ने कहा, “महा चक्रवात लक्षद्वीप के ऊपर अरब सागर में केंद्रित है.” उन्होंने कहा कि इसके गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। ये आगे लक्षद्वीप से उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा और पूर्वी-मध्य अरब सागर में प्रकट होगा। मौसम विभाग ने कहा कि इसके बाद इसके बहुत हद तक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है।
Related Posts
स्किन के लिए क्यों खतरनाक हैं बारिश का पानी? इन टिप्स से करें देखभाल
By
Saurabh Katariya
/ August 24, 2019 August 24, 2019
10 साल में 50 लाख हेक्टेयर बंजर जमीन को उपजाऊ बनाएगी मोदी सरकार
By
NVR24 DESK
/ August 27, 2019 August 27, 2019
डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर किया अलर्ट,”हरिकेन डोरियन” आने वाला है
By
Editor desk
/ August 29, 2019 August 29, 2019
मुंबई सहित देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
By
Beena Rai
/ September 4, 2019 September 4, 2019