छावनी बना लोहरदगा, गणतंत्र दिवस की सुबह छह बजे तक कर्फ्यू, विरोध में गुमला भी बंद

झारखंड के लोहरदगा में CAA के समर्थन में निकाली गई जुलूस पर पथराव और भारी हिंसा के बाद शुक्रवार को बड़ी तादाद में पुलिस बलों को तैनात किया गया है। यहां हर चौक-चौराहे पर सुरक्षा बल के जवान मुस्‍तैद दिख रहे हैं। RAF की भी तैनाती की गई है। संगीनों की निगहबानी में लोहरदगा में कर्फ्यू के रास्ते शांति व्यवस्था कायम करने की कोशिश की जा रही है।

सिटीजनशिप अमेंडमेंट एक्ट (CAA) के समर्थन में VHP की रैली पर पथराव के बाद बिगड़े हालात पर काबू पाने के लिए जिला प्रशासन ने कर्फ्यू की मियाद 26 जनवरी की सुबह छह बजे तक बढ़ा दी गई है। डीसी आकांक्षा रंजन ने शहर में 25 जनवरी को कर्फ्यू की घोषणा की है। उनके आदेश पर सभी स्कूल-कॉलेज शनिवार काे भी बंद कर दिए गए हैं। कर्फ्यू की अवधि में किसी भी व्यक्ति के घर से बाहर निकलने पर राेक लगा दी गई है।

प्रशासन ने लाेगाें से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति होने पर 06526-222513 या 100 नंबर पर फाेन करने काे कहा गया है। शुक्रवार की सुबह सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। शहर के चप्पे-चप्पे पर RAF, CRPF, JAP और जिला पुलिस बल के जवान तैनात हैं। शांति व्यवस्था बहाल करने में 12 DSP ने माेर्चा संभाल रखा है। इधर, लोहरदगा की घटना के विराेध में उपद्रवियों की गिरफ्तारी की मांग पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने शनिवार को गुमला जिला बंद का ऐलान किया है। विहिप के अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी ने SDM को बंद की सूचना दे दी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1