मस्जिद के अंदर केरल के BJP सचिव पर हुआ हमला

केरल में BJP कार्यकर्ताओं पर हमले लगातार होते ही जा रहे हैं। ऐसे में इस बार BJP के राज्य सचिव एके नजीर की बेहरमी से पिटाई की खबर सामने आई है। नजीर पर आरोपियों ने तब हमला किया जब वह इडुक्की जिले के थूकुप्पलम क्षेत्र की एक मस्जिद में नमाज़ अदा कर रहे थे। हमले में वह बुरी तरह घायल हो गए। जिसके बाद उन्हें पास के एक अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

एके नजीर पर चरमपंथी इस्लामी संगठन सोशल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ इंडिया और डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया के कार्यकर्ताओं के एक समूह ने हमला किया था। बताया जा रहा है कि नजीर को थुकुप्पलम की जुमा की नमाज पढ़ने मस्जिद के अंदर गए हुए एक मिनट भी नहीं हुआ था कि उनकी पिटाई शुरू कर दी गई। नजीर इससे पहले भारतीय जनता पार्टी की ‘जन जागृति’ रैली में शामिल हुए थे, जिसका मकसद लोगों को सीएए के बारे में जानकारी देना था और इसको लेकर देश भर के कई हिस्सों में इस तरह की रैली निकाली गई। रैली खत्म होने के बाद नजीर मस्जिद में आए थे।

हमले के दौरान चरमपंथी संगठन के कार्यकर्ताओं ने BJP नेता नजीर को पीछे से लात मारी और फिर 15 मिनट तक उन पर फर्नीचर से हमला किया, जिसके बाद मस्जिद के इमाम ने हस्तक्षेप किया और उन्हें बचाया। एक पार्टी कार्यकर्ता ने दावा किया कि हमलावर एसडीपीआई कार्यकर्ताओं ने किया है जो लोग नागरिकता संशोधन कानून का समर्थन करते हैं, उन्हें जिंदा नहीं बख्शा जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन फिलहाल हमलावरों की पहचान अभी नहीं हो सकी।

चरमपंथी इस्लामी राजनीतिक संगठन है, जो केरल और भारत के अन्य कई हिस्सों में कई सांप्रदायिक हमलें करता है। पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI), जो कि SDPI का जन्मदाता है, वो देश के कई हिस्सों में हुए सीएए विरोधी हिंसक प्रदर्शन के पीछे था।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1