पंजाबी अभिनेता मनमीत ग्रेवाल ने आर्थिक तंगी के कारण की आत्महत्या

देश में Coronavirus को रोकने के लिए Lockdown लागू है। जिसके चलते शूटिंग भी ठप है और अभिनेता आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। इस बीच एक और अभिनेता ने खुदकुशी कर ली है। कई सीरियल्स में पंजाबी और सिख किरदार निभाने वाले अभिनेता Manmeet Grewal ने आत्महत्या कर ली है। सब TV के सीरियल आदत से मजबूर में दिखने वाले अभिनेता ने डिप्रेशन और आर्थिक तंगी के चलते ये कदम उठाया है। मनमीत करीब 29 साल के थे और मुंबई के नवी मुंबई इलाके में रहते थे।

हाल ही में मनमीत एंड TV के सीरियल कुलदीपक में दिखे थे। काफी दिनों से सीरियल्स में रोल के लिए स्ट्रगल कर रहे थे। दिल्ली के रहने वाले मनमीत शादीशुदा थे और करीब 8 साल पहले मुंबई आए थे। मनमीत अपनी पत्नी के साथ एक छोटे फ्लैट में नवी मुंबई रहते थे। आर्थिक तंगी और Lockdown में शूटिंग ठप होने की वजह से वो डिप्रेशन में थे। उन्होंने अपने काम और परिवार के लिए कुछ कर्ज लिया था और इतने दिनों काम ना हो पाने की वजह से वो काफी परेशानी में थे।


सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार की रात उन्होंने गले में अपनी पत्नी के दुपट्टे का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। इसके बाद उनकी पत्नी ने आसपास के लोगों से मदद मांगी पर कोई Coronavirus के डर के कारण मदद को नहीं आया। इसके बाद गार्ड ने आकर गले की रस्सी काटी और लाश को अस्पताल लेकर जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मनमीत अपने सिख किरदारों के लिए जाने जाते थे और सीरियल्स के अलावा कई ऐड फिल्म्स में काम किया थे। हाल ही में उन्हें एक वेब सीरीज भी मिली थी। जिसको लेकर उन्हें उम्मीद जगी थी। लेकिन Lockdown के चलते इसका काम भी अटक गया था। वहीं इससे पहले टीवी अभिनेता कुशल पंजाबी ने भी आत्महत्या की थी और उनकी मौत की वजह भी बेरोजगारी ही थी। प्रत्युषा बनर्जी, जिया खान, नफीसा जोसफ जैसे कई कलाकार आत्महत्या कर चुके हैं। TV अभिनेता सचिन कुमार की मौत शनिवार की हो गई थी। उनकी मौत हार्ट अटैक से बताई गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1