भारत में अभी तक 296 मामलों की पुष्टि, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा संक्रमित

भारत सरकार की वेबसाइट covidout.in के अनुसार शनिवार 21 मार्च 2020 दोपहर 3 बजे तक देश में कोरोना वायरस (COVID-19) कुल 296 मामलों की पुष्टि हो गई है। 269 लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। 23 लोग ठीक हो गए हैं। वहीं चार लोगों की मौत हुई है। सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में सामने आए हैं। यहां 64 लोगों कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। वहीं एक मरीज की मौत भी हुई है। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के अनुसार ITBP छावला क्वारंटाइन फैसिलिटी में मिलान (इटली) से लाए गए 215 लोगों के सात दिन बाद किए गए टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है। इनमें से 151 लोग पुरुष और 64 महिलाएं हैं। इनमें अधिकतर लोग इटली में पढ़ाई करते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1