एआई इंपैक्ट समिट 2026 का आयोजन किया जा रहा है. ऐसे में दिल्ली के भारत मंडपम में इंडियन यूथ कांग्रेस के नेता विरोध और नरेबाजी करते हुए नजर आए. कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने AI Summit में इंडो यूएस ट्रेड डील के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. इस मामले में दिल्ली पुलिस का कहना है कि वह इंडियन यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के संबंध में कानूनी कार्रवाई कर रही है.
4-5 लोग हिरासत में
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, यहां चार से पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है. वे चेक कर रहे हैं कि वे पास या QR कोड से अंदर आए थे या नहीं.

