प्रियंका वाड्रा और राणा कपूर में कैसे और किसने कराई डील?

YES BANK के फाउंडर राणा कपूर और कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के परिवार के बीच पैसों के लेन-देन की बात सामने आ रही है। मशहूर पेंटर एमएफ हुसैन ने 1985 में राजीव गांधी को पेंटिंग तोहफे में दी थी। इसी पेंटिंग को राणा कपूर ने दो करोड़ रुपये देकर खरीदी थी, जिसे लेकर प्रियंका ने पत्र लिखकर राणा कपूर को शुक्रिया कहा है। सामने आए इस पत्र में राणा की ओर से दिए गए चेक का नंबर भी दर्ज की हैं। इस पत्र से यह बात भी जाहिर होती है की पेंटिंग की यह डील तत्कालीन कांग्रेस सांसद मिलिंद देवड़ा ने कराई थी। बताया जा रहा है कि राणा कपूर ने जब राजीव गांधी की इस पेंटिंग को खरीदनी चाही तो मिलिंद देवड़ा ने गांधी परिवार तक उनकी पहुंच बनवाई।

मिलिंद देवड़ा का वह मेल भी सामने आ गया है जो उन्होंने राणा कपूर को किया था। इस मेल में राणा कपूर को मिलिंद देवड़ा अंकल कहकर संबोधित कर रहे हैं और उसी पेंटिंग को लेकर बात कर रहे हैं। हालांकि कांग्रेस सांसद मिलिंद देवड़ा की ओर से इस पूरे मसले पर कहा गया है कि इस बात को ज्यादा तूल देने की जरूरत नहीं है। बताया जा रहा है कि सामने आया पत्र प्रियंका ने चार जून 2010 को राणा कपूर को लिखी थी। यह पेंटिंग एमएफ हुसैन ने राजीव गांधी को कांग्रेस के शताब्दी समारोह में तोहफे के रूप में दी थी।

पत्र सामने आने के बाद BJP ने गांधी परिवार को निशाने पर लिया है। हेराल्ड केस का जिक्र करते हुए BJP आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने बताया कि यह परिवार इसी तरीके से पार्टी की संपत्ति को खुद अपनाती रही है। पार्टी को तोहफे में मिली पेंटिंग को बेचकर प्रियंका गांधी ने खुद पैसे ले लिए। इस पूरे मसले पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि PM मोदी की नाक के नीचे पहले IDBI, फिर PMC बैंक डूबा। इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है। अब इस सरकार की नाक के नीचे YES BANK डूब गया। इस पूरे मसले पर PM मोदी या वित्त मंत्री का बयान आने के बजाय मामले को अलग रंग देने की कोशिश हो रही है। रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि प्रियंका गांधी ने पिता की ओर से विरासत में मिला पेट्रोट को बेचकर उसकी आमदनी इनकम टैक्स में जाहिर किया है।

सुरजेवाला ने उल्टा मोदी सरकार से सवाल पूछा है कि यस बैंक कैसे डूबा? उन्होंने बताया कि YES BANK और BJP का क्या संबंध हैं। पिछले पांच साल में YES BANK ने 334 फीसदी ज्यादा लोन क्यों बांटे। YES BANK नितिन गडकरी राणा कपूर के पास पार्टी के लिए समर्थन मांगने क्यों गए थे? इसी राणा कपूर ने नोटबंदी की सफलता का सर्टिफिकेट दिया था। देश जानना चाहता है कि बैंक कैसे डूबा।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1