King Kohli का कमाल! Virat Kohli ने IPL में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, Rohit Sharma रह गए पीछे

Virat Kohli Record: Virat Kohli जब भी क्रीज पर उतरते हैं, कोई न कोई रिकॉर्ड बनना लगभग तय सा लगता है -और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला | भले ही कोहली सिर्फ 28 रन ही बना सके,लेकिन इस छोटी पारी में भी उन्होंने एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली| 18 गेंदें में दो चौके और एक छक्के की मदद से खेली गई इस पारी का अंत Anshul Kamboj की गेंद पर हुआ, जहां Shivam Dube ने उनका कैच लपका।दिलचस्प बात यह रही कि कोहली को 7 के स्कोर पर जीवनदान मिला था, लेकिन वह इस मौके को बड़ी पारी में नहीं बदल सके और केवल 21 रन जोड़कर पवेलियन लौट गए |

एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन
Virat Kohli ने अपनी 28 रन की पारी के साथ एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। अब वह किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं| इस मामले में उन्होंने Rohit Sharma को पीछे छोड़ा, जिनके नाम kolkata knight Riders के खिलाफ 1161 रन दर्ज हैं| कोहली के अब Chennai Super Kings के खिलाफ 35 पारियों में कुल 1,174 रन हो गए हैं,जो अपने आप में एक नया रिकॉर्ड है| खास बात यह है कि इस दौरान उन्होंने 8 अर्धशतक भी जड़े हैं|

अगर पिछले 10 साल के प्रदर्शन पर नजर डाले, तो Virat Kohli का Chennai Super Kings के खिलाफ रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है| इस दौरान खेली गई 12 पारियों में उन्होंने कुल 417 रन बनाए हैं,जिसमें 4 अर्धशतक भी शामिल हैं| यह आंकड़े दिखाते हैं कि चेन्नई के खिलाफ कोहली लगातार असरदार बल्लेबाज करते आए हैं|

खिलाड़ी रन
विराट कोहली 1174 रन (चेन्नई के खिलाफ)
रोहित शर्मा 1161(कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ)
विराट कोहली 1159 ( पंजाब किंग्स के खिलाफ)

IPL 2026 की धमाकेदार शुरुआत
Virat Kohli ने IPL 2026 की शुरुआत शानदार अंदाज में की थी | Sunrisers Hyderabad के खिलाफ 202 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने महज 38 गेंदें में नाबाद 69 रन ठोक दिए, जिसमें 5 चौके और 5 छक्के शामिल थे | आइपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज कोहली अब एक बड़े मुकाम के करीब हैं उन्होंने 269 मैचों में 8,758 रन बना लिए हैं और 9,000 रन के आंकड़े से बस कुछ कदम दूर हैं| इस दौरान उनके बल्ले से 8 शतक और 64 अर्धशतक भी निकल चुके हैं |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1