Vaibhav Suryavanshi: पाकिस्तान से आई भविष्यवाणी – वैभव सूर्यवंशी जल्द पहनेंगे Team India की जर्सी !

आईपीएल 2026 के तीसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलते हुए वैभव ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होने महज 15 गेंदों में तूफानी अंदाज में अर्धशतक जड़कर सभी को चौंका दिया।

Vaibhav Suryavanshi Latest News: एक शो के दौरान कामरान अकमल ने वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की। उन्होनें कहा कि सूर्यवंशी ने बेहद कम समय में अपनी प्रतिभा साबित कर दी है और अगर वह इस तरह प्रदर्शन करते रहे तो जल्द ही उन्हें भारतीय T 20 टीम में मौका मिल सकता है। अकमल ने यह भी बताया महज़ 8 आईपीएल मैचों में ही उन्होंने रिकॉर्ड अपने नाम पर कर लिए हैं, जिसमें एक शतक भी शामिल है। उनके मुताबिक, आईपीएल के बाद भारत के आगामी इंटरनेशनल मुकाबलों में सूर्यवंशी को अवसर मिलना तय है।

CSK के खिलाफ मचाया था धमाल
आईपीएल 2026 के तीसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ वैभव ने तूफानी बल्लेबाजी से मैच का रुख पूरी तरह से बदल दिया। गुवाहाटी के बरसपारा क्रिकेट स्टेडियम में उन्होंने सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा करते हुए 17 गेंदों पर 52 रनों की धमाकेदार पारी खेली, जिसमे 4 चौंके और 5 छक्के शामिल रहे। वैभव ने यशस्वी जायसवाल के साथ पहले विकट के लिए 6.2 ओवर में 75 रन जोड़कर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई और मुकाबला एक तरफा कर दिया। उनकी शानदार पारी की बदौलत राजस्थान ने चेन्नई द्वारा दिए गए 128 रनो का लक्ष्य को महज़ 12.1 ओवर में आसानी से हासिल कर लिया।
वैभव ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी को लेकर कहा कि वह डिफेंस को नजरअंदाज नहीं करते, लेकिन इस मैच में टीम की रणनीति पावरप्ले के दौरान मुकाबले पर पकड़ मजबूत करने की थी। उनका मानना है कि छोटे लक्ष्य का पीछा करते समय शुरुआती ओवर बेहद निर्णायक होते हैं, क्योंकि अगर उस चरण में गेंदबाजी टीम हावी हो जाए तो मैच का रुख बदल सकता है। हालांकि,टीम ने पावरप्ले में शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच को अपने नियंत्रण बनाए रखा।

वैभव सूर्यवंशी ने बताया था प्लान
उन्होंने ने बताया कि कोचों ने उन्हें अपनी नेचुरल गेम खेलने और परिस्थिति के अनुसार फैसले लेने की सलाह दी थी। उनके ओपनिंग पार्टनर यशस्वी जायसवास लगातार हर गेंद के बाद उनसे बातचीत करते रहते हैं और सही समय पर सिग्नल लेने की सलाह देते हैं। साथ ही, वह उन्हें स्ट्राइक रोटेट करने में मदद करते हैं और जब गेंद अच्छी तरह बल्ले पर आ रही है तो खुलकर अपने शॉट्स खेलने का आत्मविश्वास भी देते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1