आज है 71वां गणतंत्र दिवस, राष्ट्रपति कोविंद राजपथ पर फहराएंगे तिरंगा

पूरे देश में आज देश 71वां गणतंत्र दिवस बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाएगा। राजधानी दिल्ली में भी गणतंत्र दिवस की सारी तैयारिया पूरी की जा चुकी है। आज राजपथ पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद परेड की सलामी लेंगे, और तिरंगा भी फहराएंगे। इस समारोह में अलग-अलग राज्यों की झांकियों के जरिए देश की सांस्कृतिक विविधता, सामाजिक और आर्थिक प्रगति को प्रदर्शित करते हैं। साथ ही दुनिया में बढ़ती सैन्य ताकत का अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। इस साल मुख्य अतिथि के तौर पर परेड में ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर मेसियस बोलसोनारो भी मौजूद रहेंगे। ब्राजील के राष्ट्रपति के साथ मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों समेत एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है।  

गणतंत्र दिवस के मद्देनजर किसी भी अनहोनी से बचने के लिए राजधानी दिल्ली समेत पूरे देश में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। गणतंत्र दिवस के जश्न की तैयारियां भी पूरी की जा चुकी है। दिल्ली समेत परेड के रास्तों को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। इस बार राजपथ के अलावा गणतंत्र दिवस परेड के रास्तों की सुरक्षा के लिए करीब 25 हजार जवानों की तैनाती की गई है, जिनमें 17 हजार दिल्ली पुलिस के जवान, 45 पैरामिलिट्री फोर्स की कंपनी और स्वात कमांडो के जवान शामिल हैं। इस साल राजपथ पर गणतंत्र दिवस के दिन 7 लेयर की सुपर सिक्योरिटी होगी। पहले सुरक्षा घेरे में एसपीजी, दूसरे घेरे में एनएसजी कमांडो, तीसरे में सेना के जवान, चौथे में पैरामिलिट्री फोर्स, पांचवे, छठे और सातवें घेरे में दिल्ली पुलिस के स्वात कमांडो के अलावा खुफिया एजेंसियों से जुड़े लोग और दिल्ली पुलिस के जवान शामिल हैं। साथ ही परेड के पूरे रूट पर कुल 1000 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी रेंज 2 किलोमीटर तक है साथ ही इन 1000 सीसीटीवी कैमरो में से 100 में फेस रेकग्निशन सॉफ्टवेयर भी डाला गया है। इन कैमरों की निगरानी के लिए 10 कंट्रोल रूम भी बनाए गए हैं।   

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1