Summer Special: टेंडर नारियल मलाई स्मूदी पीते ही मिलेगा ठंडक का एहसास, जाने आसान रेसिपी

गर्मी के दिनों में शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखा बेहद जरूरी होता है। ऐसे में अगर आप कुछ अलग, स्वदिष्ट और हल्दी ड्रिंक ट्राई करना चाहते हैं, तो टेंडर कोकोनट मलाई स्मूदी एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है। यह न सिर्फ शरीर को तरोताजा रखती है। बल्कि पोषण से भरपूर होने के कारण आपकी एनर्जी भी बनाए रखने में मदद करती है।

Tender coconut Malai Smoothie Receipe: गर्मियों में तेज धूप और ज्यादा पसीना आने की वजह शरीर में पानी और जरूरी इलेक्ट्रियोलाइट्स की कमी हों सकती है, जिसके थकावट और कमजोरी महसूस होने लगती है। इसलिए इस मौसम में ऐसे नेचुरल और हल्के ड्रिंक्स का सेवन करना जरूरी होता है, जो शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ हाइड्रेट भी रखें। अगर आप कुछ टेस्टी और हेल्दी विकल्प तलाश रहें हैं, तो हरा नारियल स्मूदी एक शानदार चॉइस हो सकती है। यह स्वादिष्ट स्मूदी शरीर को तुरंत रिफ्रेश करती है और दिनभर एनर्जी बनाए रखने में मदद करती है।

हरा नारियल और स्मूदी के फायदे -(Benefits of Drinking Tender Coconut Malai Smoothie)
नारियल पानी में मौजूद प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट्स शरीर में पानी का संतुलन बनाए रखने में मदद करते हैं और डिहाइड्रेशन से बचते हैं। वहीं, नारियल की मलाई में पाए जाने वाले हेल्दी फैट्स शरीर को जरूरी ऊर्जा प्रदान करते हैं। इन दोनों का कांबिनेशन गर्मियों में शरीर को भीतर से ठंडक देने के साथ-साथ हाइड्रेटेड और एक्टिव बनाए रखने में सहायक होता है।

हरा नारियल मलाई स्मूदी बनाने के लिए सामग्री -(Ingredients For Making Tender Coconut Malai Smoothie)

  • 1 कप ताजा नारियल पानी
  • 1/2 कप नारियल की मलाई
  • 1 छोटा केला
  • 1 छोटा चम्मच शहद
  • 3 से 4 बर्फ के टुकड़े

हरा नारियल मलाई स्मूदी बनाने की विधि -(How To MakeTender Coconut Malai Smoothie)

  1. सबसे पहले नारियल से ताजा पानी और मलाई निकल लें।
  2. अब ब्लेंडर में नारियल पानी, नारियल की मलाई और केला डालें। इसके बाद इसमें शहद और बर्फ के टुकड़े डालें।
  3. सभी चीजों को अच्छी तरह से ब्लेंड करे जब तक स्मूदी स्मूद और क्रमी न हो जाए। अगर आपको स्मूदी थोड़ी पतली चाहिए तो इसमें थोड़ा और नारियल पानी मिला सकते हैं।
  4. तैयार स्मूदी को ग्लास में निकले और ठंडा-ठंडा सर्व करें।
    (अस्वीकरण: यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी और जागरूकता का उद्देश्य से दी गई है। इसे किसी भी प्रकार की पेशेवर चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी सेहत से है
    जुड़ी किसी भी समस्या या सवाल के लिए हमेशा योग्य डॉक्टर या विशेषज्ञ से परामर्श लें। इस जानकारी की उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं पाठक की होगी।)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1