एक्टर सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती बॉलीवुड टाउन की चर्चित जोड़ियों में आती है। आए भी क्यूं न आखिर दोनों रिलेशनशिप में जो हैं। हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत ने एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में कहा था कि रिया और मेरे बारे में कुछ भी कहना अभी मुश्किल है। लेकिन अब खबर आ रही है कि सुशांत सिंह राजपूत गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से शादी करना चाहते हैं।
सुशांत सिंह ने मुबंई मिरर को दिए एक इंटरव्यू में कुबूल किया है कि वे रिया और अपने रिलेशन को आगे ले जाना चाहते हैं। लेकिन रिया का इस पर कोई पॉजिटिव रिस्पॉन्स नहीं आया है।
रिया से पहले सुशांत सिंह, मणिकर्णिका एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के साथ रिलेशनशिप में थे। सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ से शुरू हुए इस रिलेशनशिप ने भी काफी सुर्खियां बटोरीं। मगर लंबे समय तक साथ रहने के बाद भी दोनों ने अलग होने का फैसला लिया।