दुनिया के सबसे रणनीतिक समुद्री मार्गो में शामिल Strait of Hormuz एक बार फिर चर्चा में है। ईरान और पश्चिम देशों के बीच बढ़ते तनाव की वजह से इस महत्वपूर्ण जलमार्ग पर पहले ही आवाजवाही प्रभावित हो रही है। इसी बीच तीन बड़े जहाजों पारंपरिक रस्ते के बजाए Oman के तट के करीब से गुजरते हुए स्ट्रेट में प्रवेश करते देखे गए, जिससे यह संकेत मिल रहा है कि भविष्य में वैकल्पिक समुद्री मार्ग का इस्तेमाल बढ़ सकता है।
रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को दो बड़े ऑयल सुपरटैंकर और एक एलएनजी (LNG) जहाज Strait of Hormuz के पूर्वी हिस्से की ओर बढ़ते दिखाई दिए। खास बात यह रही कि ये जहाज सामान्य मार्ग की बजाए Oman के तट के काफी नज़दीक से गुजरे, जबकि आमतौर पर जहाज़ iran के जलक्षेत्र से होकर निकलते हैं। बताया जा रहा है कि इनका संचालन ओमन की एक शिप मैनेजमेंट कंपनी कर रही थी और सभी जहाज खुद को ओमनी बता रहे थे।
क्यों बदला गया रास्ता?
मौजूदा भू-राजनीतिक तनाव के कारण Strait of Hormuz से गुजरने वाले जहाजों की आवाजवाही पर असर पड़ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान ने कुछ देशों के जहाजों को अपने जलक्षेत्र से गुजरने की अनुमति तो दी है, लेकिन इसके साथ शर्तें और संभावित शुल्क भी जोड़े जा सकते है। कहा जा रहा है कि इस मार्ग से गुजरने पर प्रति यात्रा करीब 2 मिलियन डॉलर तक का टोल लिया जा सकता है। ऐसे हालात में शॉपिंग कंपनिया अतिरिक्त लगता से बचने के लिए वैकल्पिक समुद्री रास्तों की तलाश के रही हैं।
सिग्नल बंद होने से बढ़ा रहस्य
Strait of Hormuz के आसपास हालात अब किसी जासूसी कहने जैसे नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक सुबह करीब 9:30 बजे(GMT) तीनों जहाजों ने अपने ऑटोमेडेट पॉजिशन सिग्नल प्रसारित करना बंद के दिया। इस इलाके पर बड़े स्तर पर सिग्नल जामिंग और स्पूफिंग(गलत लोकेशन दिखाना) की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे यह स्पष्ट करना मुश्किल हो गया है कि जहाज अपनी यात्रा पूरी कर पाए हैं या नहीं।आमतौर पर इस समुद्री मार्ग को पार करने में कुछ घंटों का समय लगता है।
बढ़ता वैश्विक दबाव और ट्रंप की चिंता
Strait of Hormuz के रस्ते रुकावट का असर वैश्विक ऊर्जा बाजार पर साफ दिखाई दे रहा है, जहां तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। इस स्थिति को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दबाव बढ़ रहा है, जिसका असर अमेरिका पर भी पर रहा है। इस बीच Iran के उप विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने बताया कि तेहरान, Oman के साथ मिलकर इस समुद्री मार्ग पर ट्रैफिक की निगरानी के लिए नया प्रोटोकॉल तैयार कर रहा है। हालांकि, इस मुद्दे पर ओमन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
