बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का आज जन्मदिन है। इस खास दिन को लेकर उनके फैंस में खास उत्साह है। देर रात शाहरुख खान के कई फैंस मुंबई में उनके बंगले मन्नत के बाहर इक्ट्ठा हुए। इस मौके पर वो अपने चहेते अभिनेता की एक झलक पाना चाहते थे। शाहरुख ने भी अपने फैंस को निराश नहीं किया। अपने 54वें जन्मदिन पर फैंस को सरप्राइज देते हुए शाहरुख खान देर रात अपने घर की बालकनी पर आए। उन्होंने हाथ हिलाकर और हाथ जोड़कर फैंस का अभिनंदन किया। आंखों के सामने शाहरुख को देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बैनर, पोस्टर लेकर फैंस शाहरुख के आने का इंतजार कर रहे थे। अचानक शाहरुख के आते ही सभी फैंस खुशी से चिल्लाने लगे। कई लोगों ने इस खास नजारे को अपने कैमरे में कैद कर लिया। आपको बता दें साल 1992 में रिलीज हुई फिल्म ‘दीवाना’ से शाहरुख खान का फिल्मी करियर शुरू हुआ था। इस फिल्म के बाद शाहरुख धीरे-धीरे फिल्म इंडस्ट्र में पैर जमाने लगे। उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में 27 साल हो चुके हैं और उनकी बादशाहत अभी भी बरकरार है। खास बात है ये कि फिल्मों में आने से पहले शाहरुख टीवी सीरियल में काम कर चुके हैं। शाहरुख को बेस्ट एक्टर के लिए अब तक 10 फिल्मफेयर अवार्ड मिल चुके है।
Related Posts
अर्चना पूरन सिंह ने पहली बार बताया- कैसे सिद्धू के जाने पर मिला कपिल शर्मा शो?
By
Beena Rai
/ August 22, 2019
नेटफ्लिक्स ने जारी किया शाहरुख खान की नई वेब सीरीज का प्रोमो, ट्रेलर अभी बाकी
By
Editor desk
/ August 22, 2019
पापा अक्षय कुमार के नक्शे कदम पर आरव, फैमिली के लिए किया ये खास काम
By
Editor desk
/ August 22, 2019
