मुंबई में ‘छपाक’ की रखी गई स्पेशल स्क्रीनिंग, पहुंचे कई फिल्मी सितारे

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों खासा चर्चा में बनी हुई हैं। बीते रविवार को जेएनयू में छात्रों के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के बाद दीपिका की आनेवाली फिल्म छपाक भी विवादों में घिर गई है।आपको बता दें फिल्म ‘छपाक’ का बुधवार की रात मुंबई के एक मल्टिप्लेक्स में स्पेशल स्क्रीनिंग रखा गया। जहां बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे और दीपिका का समर्थन कर फिल्म के लिए शुभकामनाएं दीं। इस खास मौके पर एसिड अटैक विक्टिम लक्ष्मी अग्रवाल भी मौजूद थीं। फिल्म छपाक लक्ष्मी अग्रवाल की आपबीती पर आधारित है।

आपको बता दें कि इस मौके पर एक्टर रणवीर सिंह भी दीपिका का साथ देने पहुंचे तो वहीं रणवीर सिंह का परिवार भी फिल्म देखने आया। दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण और परिवार के अन्य सदस्य भी यहां देखे गये। फिल्म को डायरेक्टर मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया है साथ ही फिल्म में दीपिका के को-एक्टर विक्रांत मेस्सी भी मौके पर नजर आए। फिल्म को खुद दीपिका ने ही प्रोड्यूस किया है। फिल्म ‘छपाक’ 10 जनवरी को देशभर में रिलीज होगी और बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की टक्कर  अजय देवगन, सैफ अली खान और काजोल स्टारर फिल्म ‘तानाजी’ से होगी, जो इसी शुक्रवार को रिलीज हो रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1