महिला दिवस पर रेलवे ने दिया महिलाओं को तोहफा, राज्य सरकारों ने भी दी कई सौगात

हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। महिला दिवस के मौके पर केंद्र और राज्य सरकारों ने महिलाओं को कई खास उपहार दिए हैं। आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने महिलाओं के लिए ताजमहल समेत कई संरक्षित स्मारकों में एंट्री फ्री कर दी है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं को कोरोना वायरस टीका लगाने के लिए खास व्यवस्था की गयी है ।

इस अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दिल्ली की कमान दिल्ली पुलिस के महिला पुलिसकर्मियों को दी जाएगी। दिल्ली पुलिस के PRO चिन्मय बिस्वाल के मुताबिक दिल्ली पुलिस में महिला पुलिसकर्मियों की संख्या लगभग 11 हजार है। इसमें महिला अधिकारी और अलग-अलग विभाग में तैनात महिला पुलिसकर्मी हैं। थानों का काम, ट्रैफिक का काम और PCR की कमान महिला पुलिसकर्मियों के हाथ में होंगी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला पुलिसकर्मियों को सम्मान देने के लिए दिल्ली पुलिस ने यह पहल की है। इसमें दिल्ली के अधिकतर स्थानों में ड्यूटी ऑफिसर महिला पुलिसकर्मी को बनाया जाएगा और सहायता के लिए पुरुष पुलिसकर्मी को तैनात किया जायेगा ।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1