हिंदू गद्दार राणा सांगा की औलाद… सपा सांसद ने राज्यसभा में दिया बयान, औरंगजेब पर छिड़ी बहस में आया उबाल

राज्यसभा में सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने विवादित बयान दिया जिसमें उन्होंने राणा सांगा को गद्दार और हिंदुओं को उनकी औलाद कहा। इस बयान पर भाजपा सांसद राजकुमार चाहर ने तीखी प्रतिक्रिया दी और इसे राजपूत समाज के साथ राष्ट्र का अपमान करार दिया। मामले में अखिल भारत हिंदू महासभा ने सुमन के खिलाफ तहरीर देने की बात कही है।

देश में औरंगजेब पर छिड़ी बहस और विवाद में शनिवार को बाबर और राणा सांगा की भी एंट्री हो गई। राज्यसभा में सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने गैर जिम्मेदाराना बयान देते हुए राणा सांगा को गद्दार और हिंदुओं को उनकी औलाद कह दिया। उनके बयान से उबाल आ गया।

भाजपा सांसद राजकुमार चाहर ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे बेशर्मी और तुष्टिकरण की सीमाएं पार करने वाला और राजपूत समाज के साथ राष्ट्र का अपमान करार दिया। शमसाबाद में सुमन का पुतला फूंका गया। उधर, अखिल भारत हिंदू महासभा ने रविवार को सुमन के विरुद्ध तहरीर दिए जाने की बात कही है।

इन लोगों का यह तकिया कलामः सुमन

राज्यसभा में शनिवार को गृह मंत्रालय के कामकाज की समीक्षा पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन ने विचार व्यक्त किए। भाजपा पर हमलावर होते हुए उन्होंने कहा, इन लोगों का यह तकिया कलाम हो गया है कि मुस्लिमों में बाबर का डीएनए है। हिंदुस्तान के मुस्लिम बाबर को अपना आदर्श नहीं मानते हैं। वह मोहम्मद साहब और सूफी-संतों को आदर्श मानते हैं।

उन्होंने कहा, लोगों को यह जानना चाहिए कि इब्राहिम लोदी को हराने के लिए राणा सांगा ने बाबर को बुलाया था। मुसलमान, बाबर की औलाद हैं और तुम गद्दार राणा सांगा की औलाद हो। हिंदुस्तान में यह तय हो जाना चाहिए। यह बाबर की आलोचना करते हैं, लेकिन राणा सांगा की नहीं। यह देश की एकता से जुड़ा महत्वपूर्ण सवाल है।

राज्यसभा में इस बयान पर हंगामा होने पर उपसभापति हरिवंश ने सुमन को टोकते हुए संसदीय गरिमा का ध्यान रखने को कहा। सुमन के इस बयान पर देश में सियासत गरमा गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने सपा से शर्मनाक कृत्य के लिए देश से माफी मांगने की बात कही।

सुमन के बयान से उग्र लोगों ने शनिवार शाम को शमसाबाद के गांधी चौराहे पर पुतला फूंका। उन्होंने सुमन के खिलाफ नारेबाजी की। उधर, अखिल भारत हिंदू महासभा रविवार को हरीपर्वत थाने में राज्य सभा सदस्य के खिलाफ तहरीर देगी।

राजपूत समाज के साथ पूरे राष्ट्र का अपमान

भाजपा सांसद राजकुमार चाहर ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, बेशर्मी और तुष्टिकरण की सारी सीमाएं पार कर दीं। सपा सांसद सुमन बाबर, औरंगजेब के पक्ष में संसद में बयान देकर महावीर, शूरवीर योद्धा राणा सांगा का अपमान कर रहे थे।

यह राजपूत समाज के साथ पूरे राष्ट्र का अपमान है। समस्त वीर लड़ाकों, योद्धाओं का अपमान है, जो मुगलों से लड़े हैं। यह सपा के विचार हैं। उन्होंने पोस्ट में अखिलेश यादव को भी टैग किया है।

सुमन ने यह भी कहा

देश में सामाजिक सद्भाव को जान-बूझकर बिगाडने का प्रयास किया जा रहा है। बिहार व उप्र के एक विधायक ने कहा कि जिन्हें रंग पसंद नहीं हैं, वह अपने घरों में कैद हो जाएं। प्रदेश के मंत्री ने कहा कि जिन्हें रंग पसंद नहीं हैं वह हिंदुस्तान छोड़ दें।

रंग पसंद नहीं हैं, वह अपने घरों में कैद हो जाएं। प्रदेश के मंत्री ने कहा कि जिन्हें रंग पसंद नहीं हैं वह हिंदुस्तान छोड़ दें।

अलीगढ़ विश्वविद्यालय में पहले होली की अनुमति नहीं होती थी, लेकिन इस बार होली हुई। एक जनप्रतिनिधि ने होली का विरोध करने वाले को ऊपर पहुंचाने की बात कही। इस तरह के बयानों को सरकारी संरक्षण प्राप्त है। देश में कानून का राज है या जंगलराज है।

हिंदुस्तान की धरती पर जितना अधिकार हिंदू का है, उतना ही मुस्लिमों का भी है। स्वतंत्रता आंदोलन में सभी ने भाग लिया। क्या यह देश किसी के बाप का है?

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1