सिंधिया पर निशाना साध बोले दिग्विजय सिंह- फ्लोर टेस्ट के नतीजे चौंका देंगे

मध्य प्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस छोड़ दी है। इस बगावत से कमलनाथ सरकार खतरे में आ गई है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि जिस भी दिन फ्लोर टेस्ट होगा, उसके नतीजे सबको चौंका देंगे। पूर्व CM दिग्विजय ने कमलनाथ की तारीफा करते हुए कहा कि इस परिस्थिति में वह जिस तरह का धैर्य दिखा रहे हैं, मैं उसकी कद्र करता हूं। सिंधिया को आड़े हाथ लेते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा, ‘उन्हें अमित शाह या निर्मला सीतारमण की जगह देनी चाहिए, वह इन दोनों से बेहतर काम कर सकते हैं। हम कामना करते हैं कि वह मोदी-शाह के संरक्षण में आगे बढ़ेंगे। हम महाराज को बधाई देते हैं। ‘हालांकि, दिग्विजय सिंह ने कहा है कि कमलनाथ की सरकार को कोई खतरा नहीं है। दिग्विजय ने यह भी कहा है कि आने वाले दिनों में होने वाला फ्लोर टेस्ट सबको चौंका देगा। एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने पर हैरानी भी जताई।

दिग्विजय सिंह ने कहा है कि उन्हें बिलकुल उम्मीद नहीं थी कि ज्योतिरादित्य सिंधिया इस्तीफा दे देंगे। दिग्विजय ने दुख जताया कि सिंधिया ने इस काम के लिए अपने पिता के जन्मदिन को चुना। राज्यसभा टिकट के सवाल पर दिग्विजय ने कहा है कि सिंधिया को ना कौन कहेगा? हम सब उनका समर्थन कर रहे थे, ऐसी कोई बात ही नहीं है।

दिग्विजय सिंह आगे कहते हैं, ‘हम उन्हें राज्य कांग्रेस का अध्यक्ष और मध्य प्रदेश का डेप्युटी CM भी बनाने को तैयार थे। मैंने करीब तीन-चार महीने पहले इस बारे में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी बातचीत की थी। सिंधिया पिछले तीन महीने से BJP से डील कर रहे थे। वह सीधे तौर पर अमित शाह के संपर्क में थे लेकिन गुना और दतिया के नेता इसका विरोध कर रहे थे। BJP के लोग जब कांग्रेस नहीं तोड़ पाए तो खुद अमित शाह ने बागडोर संभाल ली। पिछले तीन महीने से यही सब चल रहा है।’

कमलनाथ की सरकार अब गिरने वाली है? इस सवाल पर दिग्विजय सिंह ने कहा, ‘आप चौंक जाएंगे। शायद 18 मार्च को फ्लोर टेस्ट होगा तो नतीजे हैरान करने वाले होंगे। मैं इस उम्र में भी आपसे इस बाता का दावा कर सकता हूं। इस स्थिति में कमलनाथ ने जिस तरह का धैर्य और जज्बा दिखाया है, मैं उसकी तारीफ करता हूं।’

दिग्विजय सिंह ने यह भी बताया कि वह और कमलनाथ सिंधिया के संपर्क में थे। दिग्विजय कहते हैं, ‘कमलनाथ ने सिंधिया से संपर्क किया और वे दिल्ली में मिलने वाले थे। मैंने भी उनसे बात की थी लेकिन अचानक उन्होंने मेरा फोन उठाना बंद कर दिया और अपना फोन स्विच ऑफ कर लिया। अब वह मांग कर रहे हैं कि उनके जिन 15 विधायकों ने इस्तीफा दिया है, उन्हें मंत्री बनाया जाए।’

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1