हिन्दू महासभा के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष रंजीत बच्चन की रविवार सुबह लखनऊ में गोली मारकर हत्या कर दी गयी। घटना उस वक्त हुई जब बच्चन मार्निंग वॉक के बाद हजरतगंज स्थित ओसीआर बिल्डिंग के अपने घर जा रहे थे। हत्यारों ने उनके सिर में ताबड़तोड़ कई गोलियां मारीं, जिससे रंजीत बच्चन की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि उनके साथ मौजूद उनके मौसेरे भाई भी गोली लगने से घायल हो गए।
STF ने गोरखपुर समेत रायबरेली से 4 लोगो को हिरासत में लिया है, जो बच्चन करीबी बताए जा रहे हैं। गोरखपुर से प्रोपेर्टी डीलर समेत कुछ करीबियों से पूछताछ कर रही है STF की टीम। CCTV फुटेज में मिले शख्स की कध-काठी से मिलते जुलते लोगों को पुलिस हिरासत में ले रही है। संदेह के आधार पर गोरखपुर के शाहपुर में रहने वाले रणजीत के करीबी रहे कुछ प्रॉपर्टी डीलरों से पुलिस करेगी पूछताछ।
पुलिस ने दूसरी पत्नी स्मृति से पूछताछ की तैयारी शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि पुलिस बुधवार सुबह स्मृति से पूछताछ कर सकती है। पुलिस के अनुसार गोरखपुर निवासी स्मृति सरकारी कर्मचारी होने के साथ ही लखनऊ में ही रहती है। इस बीच रणजीत के चचेरे साले चिनहट निवासी मनोज शर्मा के अनुसार बुधवार दोपहर 2 बजे ओसीआर बिल्डिंग में बने मंदिर में शांति हवन होगा

