Ramayana इन दिनों रिलीज से पहले है चर्चा में बनी हुई है। Nitesh Tiwari के निर्देशन में तैयार हो रही इस मेगा बजट फिल्म का पहला पार्ट इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों में आएगा। फिल्म की स्टारकास्ट और बड़े बजट ने पहले ही लोगों का ध्यान खींच लिया है। हाल ही में जारी टीजर में रणबीर कपूर भगवान श्री राम के किरदार में नजर आए, लेकिन खास बात यह है कि रणबीर इस फिल्म में डबल रोल निभाते दिखेंगे। इस बात का खुलासा खुद अभिनेता ने किया है, जिसके बाद फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ गई है।
रामायण में डबल रोल निभा रहे है रणबीर कपूर
Ranbir Kapoor ने कोलाइडर को दिए इंटरव्यू में फिल्म रामायणा के रनटाइम समेत काई अहम जानकारियां साझा की। इसी दौरान उन्होंने अपने डबल रोल की भी पुष्टि की। पहले से साफ था कि रणबीर भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं, लेकिन अब उन्होंने खुलासा किया है कि वह फिल्म में पशुराम की भूमिका में भी नजर आएंगे, जिन्हें भगवान विष्णु का एक अवतार माना जाता है। इससे फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।
टीजर में दिया था हिंट
रामायण के टीजर में ही रणबीर कपूर के डबल रोल का इशारा मिल गया था, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुए थी। अब रणबीर ने खुद साफ कर दिया है कि वह फिल्म में भगवान राम के साथ-साथ। पशुराम का किरदार भी निभा रहे हैं। उन्होनें कहा है कि भगवान विष्णु के कई अवतार हुए हैं, जिनमें राम और उनसे पहले पशुराम शामिल हैं, और इन दोनों भूमिकाओं को निभाने का मौका मिलना उनके लिए बेहद खास और यादगार अनुभव रहा।
‘रामायण’ के रिलीज और कास्ट
रामायण दो भागों में रिलीज़ की जाएंगी। इसका पहला पार्ट इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों में आएगा, जबकि दूसरे भाग के लिए दर्शकों को एक साल इंतजार करना होगा ,जो दिवाली 2027 पर रिलीज होगा। फिल्म में Ranbir Kapoor भगवान श्री राम,Sai Pallavi माता सीता, Arun Govil राजा दशरथ, Ravi Dubey लक्ष्मण, yash रावण और Sunny Deol हनुमान के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म की दमदार स्टारकास्ट ने रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ा दिया है।
