रामगढ़ में भीषण सड़क हादसे में एक-दूसरे से भिड़े 10 वाहन; 5 की मौत

रामगढ़ के चुटूपालू घाटी फोरलेन पर बुधवार की शाम तीन अलग-अलग सड़क हादसों में कुल 5 लोगों की मौत हो गई। तीनों दुर्घटनाओं में कुल 10 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। घटना में 20 से अधिक लोगों के घायल हनी की भी जानकारी मिली है। एक ट्रैकर पर सवार 4 यात्रियों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि एक यात्री की मौत सदर अस्पताल में हो गई। 13 यात्रियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। इन सब के बींच कुछ लोग जो खुशनसीबी से बच गए, रांची से धनबाद जा रहे एक स्वीफ्ट कार में एक लड़की सहित तीन लोग बुरी तरह से दब गए। तीनों को करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया।

जानकारी के अनुसार सबसे पहले रांची की ओर से आ रहे तेज रफ्तार एक ट्रेलर (एचआर79सी-7808) ने चुटूपालू घाटी के गंडके मोड़ के पास रांची की ही ओर आ रहे यात्रियों से भरे एक ट्रैकर (जेएच01एफ-4055) को पीछे से धक्का मार दिया। इससे ट्रैकर पर सवार एक दर्जन यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजवाया। इसमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना के कुछ देर बाद ही घाटी में एक माल लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
इससे घाटी में एक छोर पर जाम की स्थिति कायम हो गई। इसी बीच रांची की ओर से आ रहे एक एचपी का एलपीजी गैस टैंकर ने अनियंत्रित होकर रांची की ओर जा रहे एक यात्री गाडी, एक गैस टैंकर, दो टेंपो, एक डस्टर कार व एक स्वीफ्ट कार को चपेट में ले लिया। इससे रांची की ओर जा रहे सवारी गाडी के 4 यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सवारी गाड़ी पर सवार पांच-छह अन्य सवारी सहित दोनों कार व टेंपो पर सवार लोग घायल हो गए। घटना के बाद रात 9 बजे तक घाटी में जाम की स्थिति कायम है। चार लोगों के शव घटनास्थल पर ही पड़े हैं। अभी तक मृतकों की पहचान नहीं पा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1