“अब गोदाम तोड़े जाएंगे”-करौली महापंचायत में राकेश टिकैत की चेतावनी

राजस्थान के करौली जिले में गुरुवार को किसान नेता राकेश टिकैत की महापंचायत में हजारों किसान जुटे। टोडाभीम के करीरी गांव में नये कृषि कानूनों के विरोध और किसान आंदोलन के समर्थन में आयोजित इस महापंचायत टिकैत के साथ महापंचायत में योगेंद्र यादव और जाट नेता राजाराम मील ने भी किसानों को संबोधित किया। टिकैत ने यहां भी 40 लाख ट्रैक्टरों के साथ दिल्ली कूच की बात कही। इसके साथ यह भी कहा कि अगला टारगेट अनाज के गोदाम हैं। गोदाम तोड़े जायेंगे। या तो सरकार इनका अधिग्रहण कर ले नहीं तो व्यापारियों के गोदाम टूटेंगे।

टोडाभीम के भैरव बाबा कुश्ती दंगल स्टेडियम में आयोजित इस किसान महापंचायत में किसानों को बुलावे के लिये पीले चावल बांटे गये थे। साथ ही महापंचायत में आने वाले किसानों के लिये खीर-पुआ और चाय-नाश्ते का भी इंतजाम किया गया था। इस महापंचायत में महिलाओं को भी खास निमंत्रण दिया गया था। वहीं किसान महापंचायत में सुरक्षा और शांति बनाये रखने के लिए बड़ी संख्या में प्रशासन एवं पुलिस बल तैनात रहा।

महापंचायत में राकेश टिकैट खुली कार में सवार होकर मंच पर पहुंचे। जहां लोगों ने माला एवं 101 फीट का साफा पहना कर और हल भेंट कर स्वागत किया। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने सरकार पर किसानों की अनदेखी के आरोप लगाए। राकेश टिकैत ने तीनों कृषि कानून वापस लेने एवं न्यूनतम समर्थन मूल्य तय नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की भी चेतावनी दी है।

उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन को हाली और पाली ही चलाएंगे। उन्होंने कहा कि 24 मार्च तक विभिन्न स्थानों पर सभाओं के संबोधन का कार्यक्रम है। इसके बाद असम, कर्नाटक एवं अन्य राज्यों में भी जाएंगे और आंदोलन चलाएंगे। उन्होंने कहा कि इससे किसी भी राजनीतिक दल का कोई वास्ता नहीं। उन्होंने लंबे समय तक चलने वाले आंदोलन के लिए तैयार रहने एवं दिल्ली कूंच की घोषणा पर ट्रैक्टर लेकर आने की भी अपील की। इस दौरान योगेंद्र यादव ने सरकार से न्यूनतम समर्थन मूल्य वापसी की मांग की। साथ ही सभा मे मौजूद लोगों से शाहजहां बोर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में प्रत्येक घर से एक सदस्य को भेजने की भी अपील की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1