14 दिसंबर को मिस वर्ल्ड 2019 ब्यूटी प्रतियोगिता का अयोजन लंदन में हुआ| भारत की सुमन राव को मिस वर्ल्ड एशिया 2019 का ताज पहनाया गया। 21 वर्षीय की सुमन ने शीर्ष तीन के लिए क्वालीफाई किया और मिस वर्ल्ड 2019 की दूसरी रनर-अप बानी। मिस जमैका टोनी-एन सिंह को मिस वर्ल्ड 2019 का ताज पहनाया गया।
उदयपुर के पास औदाना गाँव में जन्मी सुमन अपने परिवार के साथ एक साल की उमर में मुंबई चली आयी । सुमन के पिता जौहरी हैं जबकि उनकी माँ गृहिणी हैं। उसके दो भाई हैं। स्कूल पूरा करने के बाद, सुमन ने मुंबई विश्वविद्यालय से एकाउंटेंसी का कोर्स करना शुरू किया। वह एक प्रशिक्षित कथक नर्तकी भी हैं। 2018 में, सुमन ने मिस नवी मुंबई प्रतियोगिता में भाग लिया और पहली रनर-अप के रूप में घोषित की गईं। इसके बाद, सुमन ने मिस राजस्थान 2019 प्रतियोगिता के लिए ऑडिशन दिया और खिताब जीता।
मिस इंडिया 2019 प्रतियोगिता में, सुमन ने राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया और खिताब भी जीता।
• यहां सुमन राव की उनके इंस्टाग्राम से कुछ तस्वीरें हैं। फोटो-शेयरिंग ऐप पर उनके 82,000 से अधिक अनुयायी हैं:
• जिसमें मिस वर्ल्ड का खिताब जमैका की टोनी एन सिंह को मिला। जबकि भारत की सुमन राव तीसरे स्थान पर जगह बनाने में कामयाब हुईं।