लखनऊ: हिंसा मामले में अब तक 61 लोग गिरफ्तार

नागरिकता कानून के विरोध में गुरुवार को लखनऊ व संभल में हुई हिंसा के बाद सरकार और प्रशासन काफी सख्त हो गया है। उपद्रवियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए ताबड.तोड. छापेमारी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से निर्देश मिलने के बाद यूपी पुलिस भी एक्शन में आ गयी है। लखनऊ हिंसा मामले में अब तक 61 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जबकि 112 लोगों को हिरासत में लिया गया है। हिंसा में 60 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिनमें से 15 जवानों को गंभीर चोटें आई हैं। हिंसा करने वाले लोगों की धरपकड. के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर आपत्ति जनक व भ्रामक पोस्ट मामले में प्रदेश में कुल 13 मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्रदेश पुलिस ने अब तक 1786 ट्विटर, 3037 फेसबुक व 38 यूट्यूब पोस्ट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गयी है। यूपी पुलिस ने बताया कि नागरिकता कानून के विरोध में प्रदेश भर प्रदर्शन हो रहे हैं। गुरुवार को लखनऊ और संभल को छोड़कर अन्य जगहों पर प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा। यूपी में अब तक 100 से ज्यादा स्थानों पर प्रदर्शन हो चुका है।

गुरुवार को लखनऊ के हजरतगंज, ठाकुरगंज, हसनगंज और वजीरगंज में प्रदर्शनकारियों ने जमकर हिंसा फैलाई। सरकारी और निजी सम्पत्तियों में तोड़फोड़ के साथ आगजनी की गयी। मीडिया कर्मियों पर हमला, ओबी वैन और गाड़ियों में आग लगायी गयी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1