पंजाब के तरनतारन में जिले में शनिवार को हुए एक ट्रैक्टर ट्रॉली में हुए विस्फोट में करीब 15 लोगों की मौत हो गयी है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। खबरों के मुताबिक जिस जगह पर विस्फोट हुआ है, वहां नगर कीर्तन चल रहा था। नगर कीर्तन जुलूस में आतिशबाजी के लिए भारी मात्रा में पटाखा लाया गया था। आतिशबाजी के बीच ट्रैक्टर-ट्रॉली में अचानक आग लग गयी और कई धमाकों के साथ दर्जनों लोगों के चीथड़े उड़ गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गयी और राहत कार्य शुरू कराया।
पुलिस ने बताया कि यह नगर कीर्तन बाबा दीप सिंह के जन्मोत्सव पर निकाला जा रहा था। इस धमाके के बाद घटनास्थल पर ट्रॉली के परखच्चे बिखर गए। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुट गयी है।