तीसरे चरण के सभी 17 सीटों पर मतदान हुआ खत्म

झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में 17 विधानसभा सीटों मतदान समाप्त हो गया है। रांची, कांके और हटिया के अलावा हजारीबाग के वोटर भी फिसड्डी साबित हुए हैं। सबसे कम मतदान इन्हीं चार विधानसभा क्षेत्रों में हुए हैं। इन सभी विधानसभा क्षेत्रों से अभी तक प्राप्त आंकड़ों से निम्न मतदान प्रतिशत दर्ज किया गया है।

पुलिस और प्रशासन ने निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में वोटिंग की पूरी तैयारी की गयी थी। चुनाव कानूनों का सख्ती से पालन किया जा रहा है। शहर में वाहन चेकिंग चल रही है। राजनीतिक दलों को मतदान केंद्रों के आसपास झंडे-बैनर लगाने की अनुमति नहीं दी गयी है। रांची नगर निगम में बनाये गये मतदान केंद्र के बाहर लगे झंडे और बैनर को एसडीओ ने जब्त कर लिया।

जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने चुनाव के लिए चाक-चौबंद बंदोबस्त किये हैं। पुलिस प्रशासन ने सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल को तैनात कर रखा है।

3 बजे तक कुल 57.48% मतदाता
कोडरमा-57.47%
बरकट्ठा-57.50%
बरही-57.40 %
बड़कागांव-60.38%
रामगढ़-58.71%
मांडू-65.10%
हजारीबाग-54.39%
सिमरिया-59.83%
धनवार-59.86%
गोमियां-66.20%
बेरमो-59.50%
ईचागढ़-67.09%
सिल्ली-68.22%
खिजरी-62.02%
रांची- 39.85%
हटिया-44.57%
कांके-52.68 %
2 बजे तक 45.14% मतदान: कोडरमा में 43.26%, बरकट्ठा-47.00%, बरही में 52.30%, बड़कागांव में 44.32%, रामगढ़ में 46.10%, मांडू में 47.10%, हजारीबाग में 39.00%, सिमरिया में 49.58%, धनवार में 48.64%, गोमियां में 51.48%, बेरमो में 45.04%, ईचागढ़ में 56.01% , सिल्ली में 54.52%, खिजरी में 52.49%, रांची में 30.61%, हटिया में 33.25% और कांके में 41.35% मतदान हुआ है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1