असम

असम के सिलचर से पीएम मोदी का बड़ा हमला, कांग्रेस ने नॉर्थ ईस्ट को दिल और दिल्ली से दूर रखा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को असम के सिलचर में 23500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शुभारंभ किया. इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि जितनी बड़ी राशि असम के विकास पर खर्च की जा रही है, कांग्रेस के लोगों के लिए इतनी बड़ी रकम लिखना भी मुश्किल है.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने नॉर्थ ईस्ट को भुला दिया था. नॉर्थ ईस्ट को दिल और दिल्ली, दोनों से दूर रखा गया. साथ ही विकास से भी दूर रखा. PM मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने नॉर्थ-ईस्ट भारत को उसके हाल पर छोड़ दिया था. जब भारत को आजादी मिली, तो कांग्रेस ने सीमा निर्धारण इस प्रकार से होने दिया कि बराक घाटी का समुद्र से अहम संपर्क पूरी तरह से टूट गया. बराक वैली, जो कभी एक प्रमुख व्यापार मार्ग और इंडस्ट्रियल सेंटर के रूप में प्रसिद्ध थी, अपनी मूल ताकत से वंचित हो गई.

डबल इंजन वाली सरकार में बदली बराक वैली की सूरत
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आजादी के बाद भी, दशकों तक कांग्रेस सरकारें रहीं; फिर भी, बराक वैली के विकास को बढ़ावा देने के लिए कोई ठोस कदम नहीं लिया गया. बीजेपी की डबल इंजन वाली सरकार अब इस हालात को बदल रही है. हम बराक वैली को व्यापार और वाणिज्य के एक प्रमुख सेंटर के रूप में दोबारा स्थापित करने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने बराक घाटी की ताकत छीन ली थी.

बीजेपी सरकार बनने के बाद बराक घाटी को उसकी ताकत दी गई और विकास किया गया. सरकार बराक घाटी को फिर से विकसित कर रही है. पीएम मोदी ने कहा कि नॉर्थ ईस्ट के लोगों का दशकों का इंतजार अब जाकर खत्म हुआ है. इससे पहले पीएम मोदी ने असम के सिलचर में 23500 करोड़ रुपये की सौगातें दीं.

BJP का मूलमंत्र है पिछड़े लोगों को प्राथमिकता देना
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि BJP का मूलमंत्र है विकास की दौड़ में पिछड़े लोगों को प्राथमिकता देना है. कांग्रेस सरकारें सीमा वाले क्षेत्रों को देश के सबसे पिछड़े गांव मानती थीं. लेकिन हम इन गांवों को भारत के सबसे पहला गांव मानते हैं. इसी कारण से सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास के मकसद से शुरू किए गए. यहां बड़ी संख्या में ऐसे लोग भी हैं जो चाय बागानों में काम करते हैं. असम सरकार ने इन चाय बागानों से जुड़े हजारों परिवारों को भूमि का अधिकार देकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है.

कांग्रेस नेता नहीं लिख पाएंगे 24 हजार करोड़ रुपये
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए निशाना साधा. उन्होंने कहा कि आज लगभग 24 हजार करोड़ रुपये की लागत की शिलांग-सिलचर हाई-स्पीड कॉरिडोर प्रोजेक्ट का भूमि पूजन किया गया. कांग्रेस नेताओं से ही पूछ लीजिए. उन्हें पेन और कागज दीजिए और 24 हजार करोड़ रुपये लिखने को कहिए, तो वे लिख भी नहीं पाएंगे. पीएम मोदी ने कहा कि ऐसे में कांग्रेस विकास कैसे करती है. जब वो राशि ही नहीं लिख पाते.

अमस में विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शुभारंभ
असम दौरे पर पीएम मोदी ने 166 किलोमीटर लंबे सिलचर-गुवाहाटी एक्सप्रेसवे की आधारशिला रखी. इसकी लागत करीब 22,000 करोड़ रुपये है. सिलचर शहर में करीब 563 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले फ्लाईओवर का शिलान्यास किया. पीएम मोदी ने 122 करोड़ रुपये की लागत से तीन कृषि महाविद्यालयों की आधारशिला भी रखी. इसके बाद पीएम मोदी ने करीब 655 करोड़ रुपये की लागत वाली सिलचर-चुराईबारी रेल विद्युतीकरण परियोजना का उद्घाटन भी किया.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1