Indian Railways

PM मोदी ने 75 अमृत भारत स्टेशनों का किया शुभारंभ, दो नई एक्सप्रेस ट्रेनों को भी दिखाई हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन से देश को एक बड़ी सौगात दी है। पीएम मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों को राष्ट्र को समर्पित कर दिया है। इसके साथ ही बुनियादी ढांचे को रफ्तार देते हुए प्रधानमंत्री ने जालंधर में 5,470 करोड़ रुपये से अधिक की रेल और सड़क बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया है। इस भव्य कार्यक्रम में दो नई एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई गई, जिससे कई राज्यों के यात्रियों का सफर अब बेहद आसान हो जाएगा।

देशभर के 75 स्टेशनों का बदला कायाकल्प
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित किए गए इन 75 रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को अब आधुनिक और विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी। पीएम मोदी ने जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन से वर्चुअली इन सभी स्टेशनों का शुभारंभ किया। इस दौरान पंजाब के विकास को रफ्तार देने के लिए ₹5,470 करोड़ से ज्यादा की लागत वाले रेल और सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की सौगात दी गई, जिससे क्षेत्र में व्यापार और परिवहन को बड़ा बढ़ावा मिलेगा।

स्टेशन का नाम राज्य
नांदुरा महाराष्ट्र
बारामती महाराष्ट्र
जुन्नोर देव मध्य प्रदेश
हरपालपुर मध्य प्रदेश
छतरपुर मध्य प्रदेश
टीकमगढ़ मध्य प्रदेश
अशोक नगर मध्य प्रदेश
सांची मध्य प्रदेश
शिवपुरी मध्य प्रदेश
विदिशा मध्य प्रदेश
ब्योहारी मध्य प्रदेश
बालाघाट मध्य प्रदेश
छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश
नैनपुर जंक्शन मध्य प्रदेश
भिंड मध्य प्रदेश
तालचेर ओडिशा
बलांगीर ओडिशा
बरपाली ओडिशा
केसिंगा ओडिशा
पारलाखेमुंडी ओडिशा
बिमलगढ़ ओडिशा
बारिपदा ओडिशा
शिवनारायणपुर बिहार
डीग राजस्थान
सोमेसर राजस्थान
दौसा राजस्थान
खैरथल राजस्थान
बाड़मेर राजस्थान
गोटन राजस्थान
गंगापुर सिटी राजस्थान
जैसलमेर राजस्थान
फतेहपुर उत्तर प्रदेश
मोदीनगर उत्तर प्रदेश
शामली उत्तर प्रदेश
पनकी धाम उत्तर प्रदेश
धामपुर उत्तर प्रदेश
विंध्याचल उत्तर प्रदेश
ऐशबाग जंक्शन उत्तर प्रदेश
जलपाईगुड़ी रोड पश्चिम बंगाल
हल्दीबाड़ी पश्चिम बंगाल
मजबाट असम
नरवाना हरियाणा
कालका हरियाणा
जालंधर कैंट पंजाब
आनंदपुर साहिब पंजाब
मुक्तसर पंजाब
मोहाली पंजाब
हर्रावाला उत्तराखंड
अंब अंदौरा हिमाचल प्रदेश
रायनपाडु आंध्र प्रदेश
कंबम आंध्र प्रदेश
मंगलागिरि आंध्र प्रदेश
हाई-टेक सिटी तेलंगाना
चांपा छत्तीसगढ़
बालोद छत्तीसगढ़
सरोना छत्तीसगढ़
मुरी झारखंड
पिस्का झारखंड
निलंबूर रोड केरल
परप्पनंगडी केरल
थालास्सेरी केरल
तिरुर केरल
अंगमाली फॉर कालडी केरल
चालाकुडी केरल
चिन्ना सलेम तमिलनाडु
चेन्नई पार्क तमिलनाडु
कुन्नूर तमिलनाडु
बंटवाला कर्नाटक
अलनावर कर्नाटक
बादामी कर्नाटक
कोप्पल कर्नाटक
गोधरा गुजरात
प्रतापनगर गुजरात
पोरबंदर गुजरात
भक्तिनगर गुजरात
अमृतसर-वाराणसी नई ट्रेन
धार्मिक पर्यटन और अंतरराज्यीय कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए एक नई ट्रेन सेवा की शुरुआत की गई है। अमृतसर (छहर्टा) से वाराणसी के बीच शुरू की गई यह नई एक्सप्रेस ट्रेन सीधे तौर पर पंजाब और उत्तर प्रदेश को जोड़ेगी। इस सेवा के शुरू होने से न केवल आम यात्रियों को सहूलियत होगी, बल्कि तीर्थयात्रा, पर्यटन और क्षेत्रीय विकास को भी एक नया बूस्ट मिलेगा।

करतोली पंजाब-अंबाला एक्सप्रेस
कनेक्टिविटी के मोर्चे पर दूसरी बड़ी सौगात करतोली पंजाब-अंबाला एक्सप्रेस के रूप में मिली है। यह नई ट्रेन सेवा पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के बीच के सफर को पहले से ज्यादा तेज और सुगम बनाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1