Parliament Monsoon Session

Parliament Monsoon Session:पीएम मोदी बोले- ‘पिछला एक महीना देश के लिए गर्व से भरा हुआ, यहां जानें कौन-कौन से बिल आएंगे?

आज से संसद का मॉनसून सत्र होने जा रहा है। 13 अगस्त तक चलने वाले मॉनसून सत्र के दौरान मोदी सरकार 7 बिल लाएगी। संसद सत्र के हंगामेदार होने के आसार हैं। विपक्ष NEET पेपर लीक, राम मंदिर चढ़ावा विवाद, E20 ईंधन और विदेश नीति समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति बना चुका है। सबसे बड़ा सस्पेंस परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक को लेकर है। बदले राजनीतिक समीकरणों और लोकसभा के नए नंबर गेम ने सरकार की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। वहीं सर्वदलीय बैठक में टीएमसी के बागी सांसदों को बुलाने पर विपक्ष के वॉकआउट ने सत्र शुरू होने से

कौन-कौन से बिल आएंगे?
13 अगस्त तक चलने वाले संसद के मॉनसून सत्र के दौरान कुल 19 बैठकें होंगी। इस दौरान 7 बिल पेश किए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक, सोमवार को लोकसभा में वंदे मातरम् बिल पेश होगा। मॉनसून सत्र के दौरान जो बिल पेश होंगे उनमें शामिल हैं-:

इनकम टैक्स संशोधन बिल
सुप्रीम कोर्ट संशोधन बिल
जन्म और मृत्यु पंजीकरण बिल
राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम संशोधन बिल
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास संशोधन बिल
विदेशी अंशदान विनियमन संशोधन विधेयक
विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक
पीएम मोदी करेंगे मीडिया से बात
संसद के मॉनसून सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को मीडिया से भी बातचीत करेंगे। इस दौरान वह कई अहम मुद्दों पर बात कर सकते हैं। सोमवार को पीएम मोदी ने एक ट्वीट में कहा- “आज हमारे युवा साथी धैर्य, आत्मविश्वास और अथक परिश्रम से ऐतिहासिक सफलता हासिल कर रहे हैं। यही विकसित हो रहे भारत की सबसे बड़ी ताकत है।” आइए जानते हैं संसद के मॉनसून सत्र से जुड़ी हर अपडेट हमारे इस Live Blog में…

सरकार ने NEET को लेकर सही कदम उठाए- सांसद कमलजीत सहरावत
भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा, “सरकार NEET के मुद्दे को लेकर बहुत संवेदनशील है। सरकार ने NEET परीक्षा को लेकर सही कदम उठाए हैं। कुछ बिचौलियों की वजह से ऐसी समस्याएं पैदा होती हैं जिनका सामना छात्रों और सरकार दोनों को करना पड़ता है। लेकिन भारत सरकार के लिए देश के छात्र बहुत महत्वपूर्ण हैं।”

भारत Reform express पर सवार- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा- “आज भारत Reform express पर सवार होकर चल पड़ा है। उसी का नतीजा है कि भारत के नौजवान इतना बड़ा साहस कर पाते हैं और सफल भी हो रहे हैं।”

जहां तथ्य होते हैं, वहां शोर-शराबे की कोई जरूरत नहीं- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा- “मेरा मानना ​​है कि जहां तथ्य होते हैं, वहां शोर-शराबे की कोई जरूरत नहीं होती। अगर आपके तर्क और तथ्य मजबूत हैं, तो आवाज ऊंची करने की कोई जरूरत नहीं है। मुझे उम्मीद है कि संसद में चर्चाएं तर्क और तथ्यों के आधार पर होंगी। हर आवाज को सुने जाने का मौका मिलना चाहिए। संसद की यही भूमिका है। मैं सभी सांसदों से इसमें भाग लेने का आग्रह करता हूं।”

पीएम मोदी ने किया हाइड्रोजन ट्रेन का जिक्र
पीएम मोदी ने कहा- “पिछले दिनों राजस्थान में बहुत बड़ी ऑयल रिफाइनरी देश को समर्पित की गई। कुछ सप्ताह पहले देश का तीसरा सेमीकंडक्टर प्लांट देश को समर्पित किया गया। अभी कुछ दिन पहले ग्रीन हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन देश को समर्पित की गई है। विश्व के बहुत कम देश ऐसे हैं, जिसके पास ये सुविधा है। लेकिन भारत ने जो हाइड्रोजन ट्रेन देशवासियों को समर्पित की है, वो सबसे ताकतवर इंजन वाली और सबसे लंबी है।”

पिछला एक महीना देश के लिए गर्व से भरा हुआ- पीएम मोदी
पिछले 1 महीने में देश ने अनेक सिद्धियां प्राप्त की हैं। देशवासी गर्व से भर जाएं, इस प्रकार की सिद्धियों का सिलसिला चला है। चाहे राष्ट्रीय हो, अंतरराष्ट्रीय हो और अब तो अंतरिक्ष भी हो, एक प्रकार से भारत के लिए गर्व के पल रहे हैं। पिछ्ले वर्ष मानसून सत्र से ठीक पहले भारतीय नागरिक इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर पहुंचा था। और परसो ही भारत के एक युवा स्टार्टअप ने बहुत बड़ी सिद्धि प्राप्त की है। ये संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश है। और बड़ा मजबूत संदेश है कि हमारे देश के युवाओं की क्षमता और उनकी आकांक्षा अंतरिक्ष जितनी असीम हैं।

भारत 7.7% की ग्रोथ से आगे बढ़ा- पीएम मोदी
संसद के मानसून सत्र पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- “पश्चिम एशिया के युद्ध के कारण भारत जैसे देश जो एनर्जी के लिए औरों पर डिपेंडेंट हैं, उनके लिए ये एक बहुत बड़ा संकट का कारण रहा। पेट्रोल, डीजल, LPG, फ़र्टिलाइज़र जैसे हर क्षेत्र में अनेक बाधाएं और संकट आए। उसके बावजूद भी भारत 7.7% के growth से दुनिया की मेजर इकॉनमी में सबसे तेज गति से आगे बढ़ने वाला देश रहा। ये भारत के सामर्थ्य का परिचायक रहा है।”

प्रार्थना करते हैं कि मानसून सक्रिय और फायदेमंद बना रहे- पीएम मोदी
संसद के मानसून सत्र पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “चाहे मानसून हो या मानसून सत्र – अगर दोनों सक्रिय हों, तो वे बहुत फायदेमंद साबित होते हैं। और जब दोनों फायदेमंद होते हैं, तो इससे देश का कल्याण होता है और सभी जीवों का भला होता है। इसीलिए हम प्रार्थना करते हैं कि मानसून सक्रिय और फायदेमंद बना रहे और मानसून सत्र भी फायदेमंद साबित हो।”

पीएम मोदी संसद भवन पहुंचे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मानसून सत्र के लिए संसद भवन पहुंच गए हैं। यहां वह मीडिया को संबोधित कर रहे हैं।

सरकार के पास कोई एजेंडा नहीं- गौरव गोगोई
कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने कहा, “काफी दिनों से दिख रहा है कि सरकार मूल मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार नहीं है। वह अभी तक यह नहीं बता पाई है कि सदन में राम मंदिर पर चर्चा होगी, NEET पर चर्चा होगी या किसी अन्य मुद्दे पर चर्चा होगी। पूरा देश जानता है कि इस मानसून सत्र में ये मूल विषय हैं लेकिन अभी तक सरकार के पास कोई एजेंडा नहीं है।”

विपक्ष इन मुद्दों पर कर सकता है हंगामा
विपक्ष ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, NEET पेपर लीक, राम मंदिर चढ़ावा विवाद समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है।

CPI(M) ने जताई बिल पर आपत्ति
CPI(M) के सांसद जॉन ब्रिटास ने राज्यसभा के कामकाज के नियमों (नियम 67) के तहत राज्यसभा के सभापति को नोटिस दिया है और ‘राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम (संशोधन) विधेयक, 2026’ को पेश किए जाने पर आपत्ति जताई है।

राज्यसभा में भी स्थगन प्रस्ताव
कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने अयोध्या राम मंदिर चंदे में हेराफेरी के मामले पर चर्चा के लिए राज्यसभा में कामकाज स्थगित करने का नोटिस दिया है।

कांग्रेस के सांसद करेंगे बैठक
कांग्रेस के लोकसभा सांसद विपक्ष के फ्लोर लीडर्स की बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी लेने के लिए संसद में कांग्रेस संसदीय दल (CPP) के दफ्तर में सुबह 10.30 बजे मिलेंगे।

लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस
कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने अयोध्या राम मंदिर चंदे में हेराफेरी के मामले पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है।

क्या है वंदे मातरम् बिल का मकसद?
वंदे मातरम से जुड़ा बिल लाने के पीछे सरकार का मकसद राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम को वही कानूनी और कानूनी सुरक्षा देना है, जो अभी राष्ट्रीय गान, जन गण मन को मिली हुई है।

संसद में आएगा वंदे मातरम् बिल
मॉनसून सत्र के पहले दिन आज संसद में वंदे मातरम् बिल आएगा। गृह मंत्री अमित शाह राज्यसभा में इस विधेयक को पेश करेंगे। वंदे मातरम् के अपमान पर 3 साल की सजा और जुर्माने का प्रावधान है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1