एनसीआरटीसी (राष्ट्रीय राजधानी परिवहन क्षेत्र) ने कनिष्ठ अभियंता -2 (जूनियर इंजीनियर-2) के 40 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया है। यह 7 दिसंबर को जारी गया था। जूनियर इंजीनियर के पद पर भर्ती हेतु सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा धारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र की अंतिम तिथि 21 दिसंबर तक कर सकते है।
आवेदन पत्र भेजने का पता
कैरियर सेल, एच आर डिपार्टमेंट
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम
7/6 सिरी फ़ोर्ट इंस्टीट्यूशनल एरिया,एएमडीए बिल्डिंग
अगस्त क्रांति मार्ग
नई दिल्ली-110049
तिथियाँ
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि: 7 दिसंबर 2019
आवेदन पत्र पहुंचने की अंतिम तिथि: 21 दिसंबर 2019
पदों का विवरण
पद का नाम: जूनियर इंजीनियर- ग्रेड 2 (सिविल)
पदों की कुल संख्या-40
पदों का आरक्षण
अनारक्षित-16
ओबीसी -11
एससी-06
एसटी-03
ईडब्ल्यूएस-04
योग्यता
मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा और कम से कम तीन लाख रुपए वार्षिक का पैकेज होना आवश्यक है।वांछनीय योग्यता एवं अनुभव: अभ्यर्थी के सिविल कंस्ट्रक्शन के क्षेत्र में कम से कम तीन वर्ष का अनुभव हो।
आयु अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित है।
वेतनमान: 27500-97350/= रूपये मात्र
आवेदन कैसे करें?
आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार को भर्ती विज्ञापन में दिए गए निर्धारित आवेदन फॉर्म को भरकर उपरोक्त पते पर इस प्रकार भेजना होगा कि अंतिम तिथि के पूर्व पहुँच जाए। आवेदन पत्र के निम्नलिखित दस्तावेज की फोटो कापी (स्वप्रमाणित) अवश्य संलग्न करें।
