क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर: वनडे और T20 की टाइमिंग बदली, जानें नया शेड्यूल

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्षक बनने के बाद तमीम इकबाल लगातार अहम फैसले ले रहे हैं। उन्होंने पहले महिला क्रिकेटरों की सैलरी में बढ़ोतरी की और अब 17 अप्रैल से शुरू होने वाली बांग्लादेश-न्यूजीलैंड टी20 और वन डे सीरीज के मैचों की टाइमिंग में बदलाव का ऐलान किया है। बोर्ड का यह फैसला सरकार की ऊर्जा बचत पहल को समर्थन देने के लिए किया गया है। नई टाइमिंग पुरुषों और महिलाओं दोनों की टीम पर लोगो होगी।

टी 20 और वनडे मैचों की शुरुआत अब इस समय पर होगी
बीसीबी ने बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली टी20 और वनडे सीरीज के मैचों की नई टाइमिंग का ऐलान कर दिया है। वनडे मुकाबले अब स्थानीय समयानुसार अब 11 बजे से शुरू होगी ताकि मैच सूर्यास्त से पहले खत्म हो सके और बिजली की खपत कम हो। वही टी 20 मैच दोपहर 2 बजे से खेले जाएंगे, जिनके शाम करीब 5:10 बजे समाप्त होने की उम्मीद है। पहले जहां कुछ मैच शाम 6 बजे से शुरू होने थे, अब उन्हें पहले कर दिया गया है, जिससे ऊर्जा बचत की पहल को मदद मिल सके।

दिन की रोशनी अधिक इस्तमाल करने की कोशिश
पुरुष टीम के साथ-साथ श्रीलंका के खिलाफ होने वाली महिला टीम की तीन मैचों की टी20 सीरीज को टाइमिंग में भी बदलाव किया गया है। पहले ये मुकाबले शाम 6 बजे से शुरू होने वाले थे, लेकिन अब मैच दोपहर 1:30 बजे से खेलें जाएंगी।बीसीबी ने अपने बयान में कहा कि यह फैसला सरकार की ऊर्जा बचत पहल को समर्थन देने के लिए लिया गया है , ताकि डे-नाइट मुकाबलों में अधिक से अधिक प्राकृतिक रोशनी का उपयोग क्या जा सके और बिजली की खपत कम हो।

न्यूजीलैंड की टीम 17 और 20 अप्रैल को वनडे सीरीज के पहले 2 मुकाबले ढाका में खेलेगी, जबकि तीसरा वनडे 23 अप्रैल को चट्टोग्राम में आयोजित होगा। उसके बाद टी20 सीरीज के पहले 2 मैच 27 और 29 अप्रैल को चट्टोग्राम में होंगे, वहीं तीसरी और आखिरी मुकाबला 2 मई को ढाका में खेला जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1