Suresh Angadi Passes Away

रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का कोरोना से निधन-राष्‍ट्रपति कोविंद और पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने जताया दुख

केंद्रीय रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी का एम्स में कोरोनावायरस से निधन हो गया। वह पिछले काफी समय से एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती थे। उनका निधन बुधवार रात करीब साढ़े 8 बजे हुआ। पीएम नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल में रेल राज्यमंत्री बनाए गए थे।


ज्ञात हो कि सुरेश अंगड़ी 65 वर्ष के थे। अंगड़ी ने 11 सितंबर को कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी। उन्होंने ट्वीट कर कहा था, ‘आज जांच में Corona से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। मेरी स्थिति ठीक है। डॉक्टरों की सलाह ले रहा हूं। पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए सभी लोगों से अनुरोध करता हूं कि वे अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें और लक्षण सामने आने पर जांच करवाएं।’

सुरेश अंगड़ी Coronavirus की वजह से मरने वाले कर्नाटक के दूसरे सांसद हैं। इससे पहले अशोक गश्‍ती की पिछले दिनों Corona के कारण मौत हो गई थी। वह राज्यसभा के सांसद थे। सुरेश अंगड़ी कर्नाटक की बेलगावी सीट से चार बार सांसद रहे।


सुरेश अंगड़ी के Corona से निधन पर PM नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘सुरेश अंगड़ी एक असाधारण कार्यकर्ता थे, जिन्होंने कर्नाटक में पार्टी को मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत की। वह एक समर्पित सांसद और प्रभावशाली मंत्री थे, जो पूरे स्पेक्ट्रम में प्रशंसित थे। उनका निधन दुखदायी है। दुख की इस घड़ी में मेरी सांत्वना उनके परिवार और दोस्तों के साथ है। ओम शांति।


राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर कहा कि केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ सांसद सुरेश अंगड़ी के असामयिक निधन के समाचार से स्तब्ध हूं। यह जन-सेवा के क्षेत्र की विशेष रूप से कर्नाटक के लोगों के लिए एक त्रासद हानि है। मेरी शोक-संवेदना उनके शोकाकुल परिवार, सहकर्मियों और असंख्य सहयोगियों के साथ है।


केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी के निधन से गहरा दुःख हुआ। वह एक अच्छे प्रशासक, अनुभवी सांसद थे और एक गर्म और मिलनसार व्यक्तित्व के साथ जाने जाते थे। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। शांति!


BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी केंद्रीय मंत्री सुरेश अंगड़ी के निधन पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट में कहा कि केन्द्रीय मंत्री सुरेश अंगड़ी के निधन से अत्यंत दुख हुआ। वह ऐसे नेता थे जिन्होंने अपना सारा जीवन संगठन के लिए समर्पित कर दिया और अत्यंत परिश्रम और करुणा के साथ समाज की सेवा की। इस दुख की घड़ी में मैं उनके परिवार और करीबियों के साथ हूं।


पूर्व प्रधानमंत्री और राज्‍यसभा सदस्‍य एचडी देवगौड़ा ने भी सुरेश अंगड़ी के निधन पर शोक जताया। उन्होंने ट्वीट में कहा कि केंद्रीय रेल राज्यमंत्री और बेलगावी सीट से चार बार सांसद रहे सुरेश अंगड़ी के निधन से स्तब्ध और बेहद दुखी हूं। वह मेरे लिए एक छोटे भाई की तरह थे। उन्हें खोकर गहरा आघात लगा है। ये राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1