मर्द तब तक ‘शेर’, जब तक शादी नहीं : धोनी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों टीम इंडिया से बाहर हैं। धौनी विश्व कप सेमीफाइनल में मिली हार के बाद से ही मैदान पर नहीं आए हैं। पूर्व कप्तान पिछले दिनों मुंबई में उन्होंने अपनी शादीशुदा जीवन के कई राज खोले। उन्होंने बताया कि हर मर्द शेर होता है लेकिन तब तक जब तक कि उसकी शादी नहीं हो जाती।

महेंद्र सिंह धौनी मस्ती करने से नहीं चूकते हैं। मुंबई में पिछले दिनों उन्होंने अपने फैंस के साथ कुछ मस्ती के पलों को याद किया और गुरुज्ञान बाँटा। उन्होंने राज़ खोला की वह अपनी पत्नी साक्षी को खुश रखते हैं और कैसे वह उनकी हर बात को खुशीपूर्वक मान लेते हैं।

msdhonifansofficial के नाम से बने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो डाला गया है जिसमें धौनी शादीशुदा जीवन की कुछ मजेदार बातें करते सुनाई दे रहे हैं।
ICC विश्व कप में खेलने के बाद से ही धौनी मैदान से दूर हैं। वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई सीरीज में टीम इंडिया बिना धौनी के ही मैदान पर उतरी। अगली सीरीज में भारत को वेस्टइंडीज के साथ खेलना है लेकिन इस बार भी उनका चयन नहीं किया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1