मनीष सिसोदिया के OSD को CBI ने रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया

CBI ने दिल्ली सचिवालय में तैनात एक अधिकारी को गुरुवार रात 2 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। रिश्वत मामले में गिरफ्तार अधिकारी का नाम सरकारी वेबसाइट पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (OSD) के रूप में दर्ज है। यह गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई है, जबकि एक दिन बाद ही दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे।

अधिकारियों ने बताया कि गोपाल कृष्ण माधव को देर रात एक ऑपरेशन में गिरफ्तार किया गया, जब वह जीएसटी के एक मामले में 2 लाख रुपये से अधिक रिश्वत ले रहे थे। माधव को तुरंत सीबीआई हेडक्वॉर्टर ले जाया गया, जहां अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं। इस मामले में सिसोदिया की कोई भूमिका सामने नहीं आई है। मामले की जांच जारी है। वह 2015 से सिसोदिया के कार्यालय में तैनात हैं। यह गिरफ्तारी दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले की गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1