सिंधिया 11 मार्च को ले सकते हैं BJP की सदस्यता, पूछने पर कहा- हैप्पी होली

मध्य प्रदेश में सियासी उठापटक जारी है। ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस से इस्तीफा दे चुके हैं। सिंधिया के कांग्रेस से इस्तीफे के बाद साफ हो गया है कि अब वो BJP का दामन थामेंगे। ज्योतिरादित्य सिंधिया के मंगलवार शाम BJP में शामिल होने की हलचल के बीच खबर आई कि अब बुधवार को BJP में शामिल होंगे। हालांकि देर शाम खबर यह भी आई थी कि सिंधिया 12-13 मार्च को BJP की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं।

बताया जा रहा है कि सिंधिया बुधवार को दिल्ली में BJP में शामिल होंगे। इसके बाद सिंधिया दिल्ली से ग्वालियर जाएंगे इसके बाद 12-13 मार्च को भोपाल पहुचेंगे। बता दें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पार्टी छोड़ी तो मध्य प्रदेश में हड़कंप मच गया है। सिंधिया के इस्तीफे के बाद कांग्रेस के 22 विधायकों ने भी इस्तीफे दे दिए। जिससे कमलनाथ सरकार खतरे में आ गई है। सिंधिया के बगावती तेवर के बाद मध्य प्रदेश की कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार गिरने की कगार पर है।

वहीं आज ज्योतिरादित्य सिंधिया BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। इसके बाद सिंधिया सीधे अपने आवास पहुंच गए। सिंधिया के आवास पर पहले से मौजूद मीडियाकर्मियों ने जब उनसे BJP में शामिल होने का प्रश्न पूछा तो सिंधिया ने हैप्पी होली बोलकर चले गए। बताया जा रहा है कि सिंधिया आज BJP की सदस्यता ग्रहण नहीं करेंगे। वे कल शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में BJP की सदस्यता ले सकते हैं।

इससे पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया और बेंगलुरु में मौजूद 22 कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे के बाद राज्य के CM कमलनाथ ने राज्यपाल लाल जी टंडन से इस्तीफा देने वाले 22 में छह मंत्रियों को पद से हटाने की सिफारिश की है। देवास के हाटपिपलिया से विधायक मनोज चौधरी ने भी इस्तीफा दिया, इस्तीफा देने वाले विधायकों की संख्या 22 हुई। इसमें मंत्री इमरती देवी, तुलसी सिलावट, गोविंद सिंह राजपूत, महेंद्र सिंह सिसोदिया,प्रद्युम्न सिंह तोमर और डॉ. प्रभुराम चौधरी शामिल हैं।

कमलनाथ से मिलकर कांग्रेस नेता कांतिलाल भूरिया ने कहा कि राज्य सरकार मजबूत है और यह चलती रहेगी। कोई कह रहा है इस वजह से सरकार नहीं गिरेगी। हमारे पास पर्याप्त विधायक हैं। वहीं दिल्ली में अपने आवास से सिंधिया निकल गए हैं।वह जल्द BJP में शामिल होने का एलान कर सकते हैं। SP विधायक राजेश शुक्ला और बसपा विधायक संजीव कुशवाहा BJP नेता शिवराज सिंह चौहान के आवास पर पहुंचे। शिवराज सिंह चौहान ने मुलाकात को लेकर कहा कि वे अभी होली के अवसर पर मिलने आए हैं। इसमें कोई राजनीति नहीं है।

भोपाल में BJP नेता भूपेंद्र सिंह ने कहा, मैं बेंगलुरु से 19 विधायकों का इस्तीफा लेकर आया हूं, शाम तक यह संख्या 30 तक पहुंच सकती है, कई नेता BJP जॉइन करना चाहते हैं। इसके बाद BJP नेता ने कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे लेकर स्पीकर के आवास पर पहुंचे। BJP नेता भूपेंद्र सिंह ने स्पीकर को कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे सौंपे। इस मौके पर स्पीकर ने कहा कि जो स्थापित नियम हैं मैं उसके अनुसार इस पर कार्रवाई करूंगा।

वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक बिसाहू लाल साहू BJP में शामिल हो गए हैं। BJP नेता शिवराज सिंह चौहान ने इसकी जानकारी दी है। साहू ने कहा, ‘मैंने कांग्रेस के साथ-साथ राज्य विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। मैं BJP में शामिल हो गया हूं। कमलनाथ सरकार के कामकाज से तंग आकर कांग्रेस के अधिकांश विधायक आने वाले दिनों में कांग्रेस से इस्तीफा दे देंगे।

कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से ज्योतिरादित्य सिंधिया को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के लिए तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया। उस पत्र पर 9 मार्च की तारीख लिखी हुई है। इससे पहले वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मिले। इस दौरान उनके साथ गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद थे। वह यहां शाह से साथ ही पहुंचे थे।

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने इसे लेकर कहा’ इससे हमारी पार्टी को नुकसान होगा। मुझे नहीं लगता कि मध्य प्रदेश में हमारी सरकार बच पाएगी। यही BJP की वर्तमान राजनीति है। वह विपक्षी सरकार को गिराने और अस्थिर करने में लगी रहती है।’

दिग्विजय सिंह ने BJP पर आरोप लगाया कि कथित तौर पर जिस विमान से कांग्रेस के विधायक बेंगलुरु पहुंचे उसकी व्यवस्था BJP ने की थी। यह मध्य प्रदेश के लोगों के जनादेश को उलटने की साजिश का हिस्सा है। कमलनाथ ने माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की है। इससे डरकर BJP ऐसा कर रही है। उधर कांग्रेस नेता भोपाल में CM कमलनाथ के आवास पर बैठक कर रहे हैं। यहां कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, जीतू पटवारी, बाला बच्चन, सज्जन सिंह वर्मा, सुरेंद्र सिंह बघेल समेत अन्य लोग मौजूद हैं।

BJP सिंधिया को राज्यसभा भेज सकती है। यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि वह केंद्रीय मंत्री भी बन सकते हैं। वहीं भोपाल में BJP कार्यालय में बैठक जारी। यहां शिवराज सिंह चौहान, वीडी शर्मा और विनय सहस्त्रबाहु सहित वरिष्ठ नेता उपस्थित है। इससे पहले सिंधिया दिल्ली में अपने आवास से खुद गाड़ी लेकर निकले। मीडिया ने उनसे बात करने की कोशिश भी की, पर कोई जवाब नहीं मिला। बता दें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके समर्थक कमलनाथ सरकार के रवैये से बेहद नाराज हैं। बता दें कि आज पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. माधवराव सिंधिया की 10 मार्च को 75वीं जयंती है।

आज सुबह भोपाल पहुंचे पूर्व CM शिवराज सिंह ने कहा कि यह कांग्रेस का आंतरिक मामला है और वो इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते। BJP का इससे कोई लेना-देना नहीं है। हमने पहले दिन कहा था कि हमें सरकार गिराने में कोई दिलचस्पी नहीं है। BJP नेता नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि BJP में सभी का दिल से स्वागत है। हम जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को भी शामिल करते हैं, सिंधिया जी बहुत बड़े नेता हैं, उनका निश्चित रूप से स्वागत है। उन्होंने विधायकों के बेंगलुरु पहुंच जाने पर कहा कि दुश्मनों के खाकर दोस्तों के शहर में उनको किस-किस ने मारा कहानी फिर कभी।

इससे पहले दिग्विजय सिंह ने कहा कि जो सही कांग्रेसी है वह कांग्रेस में रहेगा। बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की नाराजगी के कारण कमलनाथ सरकार संकट में आ गई है। सिंधिया को लेकर दिग्विजय ने कहा कि उनसे संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन कहा जा रहा है कि वे स्वाइन फ्लू से पीड़ित हैं। ऐसे में उनसे संपर्क नहीं हो सका।

बता दें कि सिंधिया के दम पर BJP मध्य प्रदेश में सत्ता पलटने की तैयारी में है। सिंधिया समर्थक 17 मंत्री-विधायकों का सोमवार को बेंगलुरु पहुंच जाना इसी ओर इशारा कर रहा है। प्रदेश के खुफिया सूत्रों ने भी एक-दो दिन में बड़े बदलाव की बात कही है। इस बीच करीब 20 मंत्रियों ने CM कमलनाथ को देर रात इस्तीफे सौंप दिए। उधर, BJP ने अपने विधायकों को भोपाल बुला लिया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी देर रात दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। सूत्रों के मुताबिक पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कमलनाथ और सिंधिया दोनों से कहा था कि वे अपने विवाद सुलझा लें। उन्होंने सिंधिया को मनाने के लिए राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को बातचीत करने की जिम्मेदारी भी सौंपी थी। पायलट ने सिंधिया से दो दौर की बात भी की थी, लेकिन सिंधिया अपनी उपेक्षा से इतने नाराज थे कि वह नहीं माने।

बताया जाता है कि कमलनाथ और पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने सिंधिया की शिकायत की थी। ऐसे में सिंधिया भी हाईकमान के सामने अपनी बात रखने के लिए दो दिनों से सोनिया गांधी से मिलने का वक्त मांग रहे थे, पर उन्हें मुलाकात का मौका नहीं मिला। ऐसे में रविवार को ही सिंधिया को इस बात का आभास हो गया कि राज्यसभा का टिकट मिलना मुश्किल हो सकता है। इसके बाद सिंधिया कैंप में खलबली मची और सारी रात चली सियासत के बाद अंतत: सिंधिया ने कांग्रेस से दूरी बनाने के लिए अपने समर्थकों को दिल्ली तलब कर लिया।

सोमवार सुबह होते-होते सारे समर्थक दिल्ली में एकत्र हो गए और शाम को सभी ने चार्टर्ड फ्लाइट से बेंगलुरु के लिए उड़ान भर दी। बताया जाता है कि सिंधिया के गुस्से का उबाल एक दिन का घटनाक्रम नहीं है। इसे परवान चढ़ने में पूरे 20 दिन लगे है। तीन सप्ताह से वह संगठन को इस बारे में लगातार संकेत दे रहे थे, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। आखिर उन्होंने ब्रह्मास्त्र का प्रयोग कर दिया। देर रात शाह के निवास पर बैठकसोमवार देर रात अमित शाह के निवास पर BJP नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें सिंधिया की BJP में संभावना और भूमिका पर विचार किया गया।

सिंधिया मंगलवार को दिल्ली में ही अथवा भोपाल में शाम सात बजे होने वाली BJP विधायक दल की बैठक में पार्टी में शामिल हो सकते हैं। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को विधायक दल का नेता चुना जा सकता है। सिंधिया को BJP ने राज्यसभा सदस्य के साथ केंद्रीय मंत्री बनाने का भरोसा दिया है। हालांकि, इसकी कोई भी सूत्र पुष्टि नहीं कर रहा है।

मध्य प्रदेश विस की कुल सीटें-230-दो सीटें रिक्त, प्रभावी संख्या 228-अभी बहुमत का आंकड़ा 115। सत्तापक्ष- कांग्रेस 114,निर्दलीय- 04,बसपा- 02, सपा-01(इन्हें मिलाकर कांग्रेस के पास फिलहाल 121 विधायक हैं।) विपक्षी भाजपा 107-17 विधायकों के पाला बदलकर इस्तीफा देने पर कमलनाथ सरकार अल्पमत में आ जाएगी।17 विधायकों के इस्तीफे के बाद ऐसा होगा गणित-विस की प्रभावी संख्या होगी 211-बहुमत के लिए जरूरी होंगे 106-चार निर्दलीय विधायकों ने BJP का साथ दिया तो BJP का आंकड़ा 111 -यानी बहुमत से पांच ज्यादा।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1