Italy से भारत पहुंचे 263 भारतीय छात्र, अब तक 315 संक्रमित

इटली के रोम से उड़ान भरने वाले 263 भारतीय छात्रों को लेकर विशेष एयर इंडिया की उड़ान दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंच गई है। BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि आज हमें एकजुट होकर Covid-19 संक्रमण के खिलाफ एक बड़ी लड़ाई लड़ने की जरूरत है। ‘Janta Curfew ’ लोगों के स्वास्थ्य के लिए लोगों द्वारा एक महत्वपूर्ण कदम है। मैं आप सभी से निवेदन करता हूं कि जनता कर्फ्यू के संबंध में PM नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए दिशानिर्देशों का पालन करे।

इटली में भारत का दूतावास ने कहा कि ईरान में फंसे 263 भारतीय छात्रों को रोम से लाने के लिए विशेष एयर इंडिया की उड़ान भारत के लिए रवाना हो गई है।

असम के मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि 4 साल का बच्चा जो कोविड 19 संदिग्ध था उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। असम में अभी तक कोई भी Corona का पॉजिटिव केस नहीं है।

राजस्थान के CM अशोक गहलोत ने शनिवार को 31 मार्च तक के लिए आवश्यक सेवाओं को छोड़कर राज्य में पूर्ण लॉकडाउन का निर्देश दिया। Corona पर अंकुश पाने के लिए 22 मार्च से 31 मार्च तक जरूरी सेवाओं और मेडिकल सेवाओं को छोड़कर ‘पूर्ण लॉकडाउन’ होगा। गहलोत ने शीर्ष अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी कार्यालय, मॉल फैक्टरियां, सार्वजनिक परिवहन आदि इस दौरान बंद रहेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1