आज दिनांक 12.9.2021 को लोक जनशक्ति पार्टी उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय में पद्मभूषण स्व० राम विलास पासवान जी की प्रथम बरसी मनायी गई। जिसमें मा० रामविलास पासवान जी के द्वारा विभिन्न मंत्रालयों में रहकर देश के गरीब, मजदूर और किसानों के हितों की रक्षा के लिए आजीवन संघर्ष करते रहे और बाबा साहेब डॉ. भीम राव अम्बेडकर जी के सपनों की साकार करने हेतु अपना सारा जीवन व्यतीत कर दिया। आज उन्हीं के द्वारा संशोधित किया गया प्रदत कानून लागू होने से ही शोषित समाज के लोग गर्व से रहते है। अगर उनके विचारों को लिखा जाए तो एक इतिहास बन जायेगा। उन्होंने अपना पूरा जीवन सबका साथ सबका विकास एवं सम्मान के लिए अर्पित कर दिया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष श्री ललित नारायण चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री प्रमोद विक्रम सरोज, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता श्री जॉय बनर्जी, प्रदेश महासचिव कुँवर महेंद्र सिंह , प्रदेश महासचिव श्री सुभाष चन्द्र आदि लोगो ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

